जांजगीर–चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) साहित्यिक संस्था अक्षर साहित्य परिषद एवं निराला साहित्य मंडल, चांपा के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 01 जनवरी 2026, गुरुवार को सायं 4 बजे से 7 बजे तक स्मृति शेष कैलाशचंद्र अग्रवाल के प्राकट्य (जन्म) दिवस को प्रेरणा दिवस के रूप में श्रद्धा, सम्मान एवं गरिमा के साथ मनाया गया। यह आयोजन पुराने कॉलेज रोड स्थित कैलास-सा मिल, चांपा के प्रांगण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, वयोवृद्ध शिक्षाविद् एवं पूर्व प्राचार्य पंडित हरिहर प्रसाद तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कैलाशचंद्र अग्रवाल एक सच्चे कर्मयोगी थे। उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, औद्योगिक, धार्मिक तथा साहित्यिक-सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया। ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहते हैं और जीवनपर्यंत स्मरण किए जाते हैं।

*उत्साहपूर्ण वातावरण में स्मृतियों का भावपूर्ण स्मरण*
समारोह में नगर के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं, लायंस क्लब, उद्योग जगत, व्यापारी वर्ग एवं बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर स्मरणांजलि समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थितजनों ने बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

*भजन संध्या एवं शिव तांडव ने बाँधा समा*
इस अवसर पर संध्याकाल में भजन संध्या का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें भगवताचार्य सविता गोस्वामी के सान्निध्य में भक्तिमय वातावरण निर्मित हुआ। वहीं बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव स्तोत्र का सशक्त, भावपूर्ण एवं ऊर्जावान गायन समारोह का विशेष आकर्षण रहा। भक्ति और आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत इस प्रस्तुति ने पूरे परिसर को शिवमय कर दिया और श्रोतागणभावविभोर हो उठे।

*प्रेरणादायक श्रद्धांजलि अर्पित की गई*
नूतन वर्ष की इस संध्याकालीन बेला में आयोजित समारोह में अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व, लायंस क्लब इंटरनेशनल के आजीवन सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के रूप में विख्यात स्व. कैलाशचंद्र अग्रवाल की स्मृतियों को श्रद्धा एवं प्रेरणा के साथ नमन किया गया।

इस अवसर पर जनादेश न्यूज़ की ओर से डॉ. राम खिलावन यादव, मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सोनी, पिताम्बर अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, दीपक गुप्ता, अमर महंत, राज अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, कैलास कसेर, श्रीमती मंजू अग्रवाल, कविता थवाईत, संजू महंत, जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती डॉ. श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी, सरोजनी सोनी सहित अनेक विशिष्ट अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
*वक्ताओं ने व्यक्त किए श्रद्धा और प्रेरणा से ओतप्रोत विचार*
समारोह मेंअक्षर साहित्य परिषद के संरक्षक डॉ. रमाकांत सोनी,निराला साहित्य मंडल के संरक्षक व पूर्व प्राचार्य पं. हरिहर प्रसाद तिवारी,डीबी वेंचर्स के डायरेक्टर धीरेन्द्र बाजपेयी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील कुमार साधवानी,पूर्व पार्षद व प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता,भाजपा नेता चूड़ामणि राठौर,निराला साहित्य मंडल के प्रधान सचिव डॉ. रविन्द्र कुमार द्विवेदी,अक्षर साहित्य परिषद के सचिव राजेश कुमार सोनी,उपाध्यक्ष शशिभूषण सोनी,महादेवी महिला साहित्य समिति अध्यक्ष श्रीमती सुशीला देवी सोनी,कांग्रेस सेवादल के सुधीर कुमार बाजपेयी,राजेश कुमार अग्रवालसहित अन्य वक्ताओं ने स्व. कैलाशचंद्र अग्रवाल के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणास्रोत बताया।
*सदैव स्मृतियों में जीवित रहेंगे कैलाशचंद्र अग्रवाल*
कार्यक्रम के पूर्व स्व. कैलाशचंद्र अग्रवाल के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं साहित्यिक-सांस्कृतिक योगदान को भावपूर्ण शब्दों में स्मरण किया गया।प्रिंट मीडिया से जुड़े एवं पूर्व प्राध्यापक शशिभूषण सोनी ने कहा कि कैलाशचंद्र अग्रवाल बाबूजी ने हर क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। उनके विचार, कार्य और योगदान सदैव स्मृतियों में जीवित रहेंगे तथा आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा देते रहेंगे।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रमाकांत सोनी ने किया तथा आभार प्रदर्शन राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया।


