जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) ॐ कारा दुर्गा पूजा उत्सव समिति शिवनगर चांपा द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजन में आप सभी नगर के सम्माननीय नागरिकगण पूरे परिवार सहित सादर आमंत्रित है। ॐ कारा दुर्गा पूजा उत्सव समिति अपने थीम पंडाल के लिये प्रसिद्ध है शिवनगर दुर्गा पूजा, इस बार भी इस भव्य आयोजन में माँ का दरबार महाकुम्भ थीम के तर्ज पर सजेगा, विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संगीतमय वातावरण में पूजा पाठ एवं आरती किया जाएगा। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन बाहर से आमंत्रित कलाकारों के द्वारा जशगीत का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिससे भक्तों और श्रद्धालुओं को भक्ति रस की अनुभूति होगी। इस प्रकार समिति ने बैठक में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया और नवरात्रि महोत्सव को भव्य बनाने का संकल्प लिया।आकर्षक लाइटिंग एवं साउंड सिस्टम और प्रसाद की व्यवस्था की गई है। *विनीत* ॐ कारा दुर्गा पूजा उत्सव समिति, शिवनगर चांपा।


