चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) 8 मार्च 2026अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो तथा प्रेस क्लब चांपा के संयुक्त तत्वाधान मेंराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के छत्तीसगढ प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ. जतिंदरपाल सिंह के आदेशानुसार कोसा-कासा और कंचन की नगरी चांपा स्थित विश्राम गृह, चांपा में नारी शक्ति के सम्मान में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का पूरा आयोजन बिलासपुर संभाग उपाध्यक्ष श्री कुलवंत सिंह जब्बल द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाओं का सम्मान करना तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। समारोह में समाज, शिक्षा, सेवा, कला एवं विभिन्न शासकीय-अशासकीय क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में श्रीमती योगिता खापर्डे (उप पुलिस निरीक्षक/SDOP), जांजगीर-चांपा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज की प्रगति और विकास की प्रमुख प्रेरक शक्ति है। महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए, तभी एक सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी (जिला शिक्षा अधिकारी, सक्ती ), श्री अमोलक सिंह जतिंदर प्रदेश सलाहकार श्री अमोलक सिंह श्री रमेश कुमार सोनी (जिलाध्यक्ष ) ,श्री कुश सोनी (संभाग मीडिया प्रभारी ),श्रीओमप्रकाश स्वर्णकार (जिला उपाध्यक्ष), सुश्री संतोष पाढ़ी (जिला महिला सलाहकार ) धनश्याम देवांगन (संयुक्त सचिव) तथा विजय यादव (संभाग संरक्षक, बिलासपुर) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश सोनी ने भी अपनी विशेष भूमिका का प्रदर्शन किया।नगर के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल तथा पूर्व पार्षद श्री नागेंद्र गुप्ता ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की सराहना की तथा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे इस प्रयास की प्रशंसा की।कार्यक्रम के सफल आयोजन में कुलवंत सिंह जब्बल (संभाग उपाध्यक्ष, बिलासपुर ), कुलवंत सिंह सलूजा (अध्यक्ष, प्रेस क्लब चांपा एवं संपादक), विक्रम तिवारी (NGO कार्यकर्ता), नेहा भारत (प्रोजेक्ट मैनेजर, नवआस्था जन सेवा समिति) तथा मूलचंद गुप्ता (ब्यूरो चीफ, अमृत संदेश समाचार पत्रिका) शामिल रहे।
*कार्यक्रम का संचालन* डॉ. रविंद्र द्विवेदी शिक्षक एवं हिंदी काव्य साहित्यकार ने अपने मधुर एवं प्रभावशाली शब्दों के साथ किया। उन्होंने नारी शक्ति को समर्पित प्रेरणादायी काव्य पंक्तियाँ प्रस्तुत करते हुए कहा
*“नारी केवल घर की* *सीमाओं तक सीमित नहीं,**वह शक्ति, संस्कार और संघर्ष की पहचान है।**जिस घर में उसका सम्मान होता है सदा,**वहीं से उज्ज्वल भविष्य और महान इतिहास का निर्माण है।”*
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें डॉ.श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी जिला शिक्षा अधिकारी क्षेत्र में योगदान हेतु शशि प्रभा सोनी – समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतुनेहा भारत – जन सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतुसुश्री संतोष पाढ़ी – मानवाधिकार एवं अपराध निवारण के क्षेत्र में कार्य हेतुसुश्री कचरा देवांगन – लघु कद होने के बावजूद उच्च हौसले और प्रेरणादायी कार्यों के लिएशांति बाई बनाफर तथा उनकी पुत्रियाँ सुश्री धनेश्वरी बनाफर एवं गणेशी बनाफर – पैरा से चित्रकला की विशिष्ट कला के लिएकार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी माताओं एवं बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए समारोह का सफलतापूर्वक समापन किया गया।पूरे कार्यक्रम में श्री कुलवंत सिंह जब्बल की विशेष भूमिका रही और उनके कार्यों की सराहना की गई। दैनिक समाचार पत्र बिहान छत्तीसगढ़ संवाददाता*रमेश कुमार सोनी जांजगीर चांपा की रिपोर्ट



