चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) घोघरा नाला क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। रोहित महंत नामक युवक की डंडे से मारपीट कर तथा गला दबाकर हत्या करने वाले 6 आरोपियों को चांपा पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा भी जप्त कर लिया है।

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम*
1. सागर कर्ष पिता छतराम कर्ष उम्र 27 वर्ष
2. नागेश्वर नायडू पिता राजू नायडू उम्र 23 वर्ष
3. अश्वनी कुमार सतनामी पिता लक्ष्मी प्रसाद सतनामी उम्र 24 वर्ष
4. विजय श्रीवास पिता नर्मदा श्रीवास उम्र 25 वर्ष
5. विनय कुर्रे पिता ललित कुर्रे उम्र 29 वर्ष
6. आकाश उर्फ अज्जू साहू पिता गोपाल साहू उम्र 25 वर्ष सभी निवासी घोघरा नाला चाम्पा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा, प्राथी प्रमोद कुर्रे निवासी घोघरा नाला ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 15.11. 25 के रात्रि करीबन 8:00 बजे सागर अपने साथियों के साथ शराब पीने की बात को लेकर घोघरा नाला के रवि चतुर्वेदानी के किराना दुकान के पास गाली गलौज कर आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे जिसमें रोहित महंत के द्वारा सागर कर्ष को गंदी -गंदी गाली दे रहा था जिस पर सागर कर्ष के द्वारा रोहित महंत को 3-4 झापड़ मारा गया जिसके बाद रोहित महंत वहां से भाग गया था लड़ाई झगड़े के बाद सागर कर्ष अपने अन्य दोस्त नागेश्वर नायडू, अश्वनी कुमार सतनामी, विजय श्रीवास, विनय कुर्रे, आकाश उर्फ अज्जू साहू के साथ घोघरा नाला नदी किनारे मुक्तिधाम के पास बैठा था, कि उसी समय रात्रि करीबन 9:30 बजे रोहित महंत फिर से वहां जाकर सागर कर्ष एवं उसके दोस्तों को गाली -गलौज कर रहा था जिसके कारण उनके बीच में फिर से लड़ाई झगड़ा होने लगा रोहित महंत के द्वारा बार-बार गाली गलौज करने से परेशान होकर सागर कर्ष एवं उसके साथियों के द्वारा एक राय होकर रोहित महंत के साथ हत्या करने की नियत से मारपीट किया गया। नागेश्वर नायडू, अश्वनी कुमार सतनामी, विजय श्रीवास, विनय कुर्रे और आकाश उर्फ़ अज्जू साहू ने रोहित महंत के हाथ पैर को पकड़ा और सागर कर्ष ने डंडे से रोहित महंत के सिर पर प्राण घातक हमला किया जिससे वह अचेतन अवस्था में नीचे गिर गया उसके बाद सागर कर्ष ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दिया और मौके से सभी आरोपी भाग गये की रिपोर्ट पर थाना चापा में तत्काल हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS),* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं एसडीओपी चापा श्री यदुमणी सिदार को दी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए इसके क्रम में थाना चापा से एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया पुलिस टीम के द्वारा अलग-अलग स्थान से सभी आरोपियों को पकड़ा गया आरोपियों से पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर गुमराह करते रहे परंतु बारीकी से पूछताछ करने पर सभी आरोपियों ने रोहित महंत के साथ डंडा से मारपीट करना और गला दबाकर हत्या करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपी सागर कर्ष के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त किया गया सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


