चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) आरोपी से नगदी रकम 6570 रू जप्त। आरोपी के विरूध्द धारा 6 छग जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही। नाम आरोपी किशोर धकाते पिता हीराराम धकाते उम्र 36 वर्ष निवासी बरछापारा चांपा। थाना चांपा पुलिस मुखबिर सूचना मिला कि शनि मंदिर रोड खुले स्थान में किशोर धकाते नाम का व्यक्ति कागज पेन से सट्टा पटटी लिखकर रूपये पैसे का दांव लगवाकर हार-जीत का खेल खेला रहा है कि सूचना पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जहां पुलिस को आते देखकर खेलने वाले भाग गये एक व्यक्ति मिला जिसे पूछने पर अपना नाम किशोर धकाते निवासी बरछापारा चांपा का होना बताया जिसके कब्जे से एक सट्टा-पटटी कागज तथा नगदी रकम 6570 रू को जप्त किया जाकर आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा का पाये जाने से थाना चांपा में अपराध क्रमांक 79/26 धारा 6 छ0ग0 जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड हेतु भेजा जा रहा है।



