जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के जानी-मानी समाजसेवी भारतीय जनता पार्टी नेत्री मंजूषा पाटले को भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रबंधन समिति में सदस्य के रूप में चयन किया गया है यह नियुक्ति राष्ट्रीय हाथकरघा संस्थान द्वारा की गई है।

मंजूषा पाटले की नियुक्ति पर क्षेत्र में उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। अपनी नियुक्ति पर मंजूषा पाटले ने बताया कि उन्हें जो जवाबदारी सौंपी गई है, उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के माध्यम से राजनीति मे वे जुड़ी हुई है, और भाजपा पार्टी ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए वह हृदय से उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करती है। उन्होंने कहा कि बुनकरों के उत्थान एवं युवाओं को अधिक से अधिक बुनकारी के क्षेत्र में कौशल पूर्ण बनाए जाने की दृष्टि से हाथकरघा संस्थान को किस तरह से और आगे बढ़ाया जा सकेगा, इसके लिए ज्यादा से ज्यादा कोशिश करेंगी हर संभव प्रयास किया जाएगा।

भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रबंधन समिति में सदस्य के रूप में मनोनयन पर आपको हार्दिक बधाई।आपका यह चयन आपकी योग्यता, दृष्टि और शिक्षा-प्रबंधन के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आशा है कि आप अपने अनुभव एवं समर्पण से कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और उत्कृष्टता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।आपके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएँ। आपका कार्यकाल संस्थान के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करे।




