जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) जांजगीर पेण्ड्री दिनांक 12 फरवरी 2026 को प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज की स्थानीय सेवा केंद्र साधना भवन में शिव जयंती कार्यक्रम धूमधाम से मनाई गयी l भारत में समस्त देवी,देवताओं का, धर्म पिताओं का एवं महापुरुषों का जन्म दिन मनाया जाता है लेकिन शिव का ही रात्रि क्यों? इस प्रश्न का उत्तर आज भी प्रासंगिक है l कोई कुछ कहता है तो कोई कुछ और लेकिन इसके रहस्य को जानना ही नई जीवन प्राप्त करने के समान है l आज के समय की यही मांग है कि जीवन को कलियुगी रात्रि से निकाल सतयुगी दिन की ओर ले जायें इस कार्य को महाशिवरात्रि पर्व अथवा शिव जयंती पर्व सिद्ध करता है l

भगवान निराकार शिव ज्योतिरबिंदु स्वरुप होते भी मानवी माध्यम का आधार लेकर इस पतित पुरानी में आकर समस्त आत्माओ को रात्रि अर्थात कलियुग अज्ञान अंधकार से ज्ञान प्रकाश अर्थात सतयुग की ओर ले जाने का यादगार पर्व है l
इसी उपलक्ष्य में आज प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज की जांजगीर स्थित स्थानीय सेवा केंद्र साधना भवन में शिव जयंती का कार्यक्रम वरिष्ठ राज योगिनी ब्रह्मा कुमारी चन्द्रिका, ब्रह्मा कुमारी सरस्वती, ब्रह्मा कुमारी खुशबू, बी के फिरतु, बी के कमलेश सिंह सहित संस्था से जुड़े एवं आम नागरिको की गरिमामय उपस्थिति में शिव जयंती कार्यक्रम धूमधाम से मनाई गयी तथा प्रातः 8.30 बजे शिव ध्वज फहराया गया lतथा प्रसाद वितरण किया गया l


