जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) आयुर्वेद विश्व की सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धति हैं और यही भारतीय चिकित्सा विद्वानों की अनुपम देन हैं। इसकी औषधियों की निरंतर सेवन करते रहने से शरीर में कोई साइड इफेक्ट नहीं होता हैं। आयुर्वेद लगभग 5000 से भी अधिक समय से चला आ रहा हैं। आयुष मंत्रालय के अधीन आयुष पद्धतियों को आजकल शासकीय चिकित्सालय के अतिरिक्त निजी अस्पतालों में भी केंद्र सरकार लागू करने पर जोर दे रही हैं। यह बातें बिसाहू दास महंत शासकीय चिकित्सालय चांपा में पदस्थ डॉक्टर मनीष कुमार खरे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि । डॉ खरे छत्तीसगढ़ अंचल के जाने-माने और सुप्रसिद्ध चिकित्सक हैं । विशिष्ट योगदान को देखते हुए गणतंत्र दिवस समारोह जिला स्तरीय कार्यक्रम में उन्हें प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी की मौजूदगी में प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया । जांजगीर चांपा मीडिया परिवार की ओर से बधाई और उज्जवल भविष्य की कामना।
आयुर्वेद चिकित्सा में महारथ हासिल – डॉ खरे*
भारतवर्ष में अंग्रेजी चिकित्सा पद्धति के अतिरिक्त आयुर्वेदिक दवा का उपयोग बड़ी संख्या में लोग करते आ रहे हैं। वैसे भी चरक संहिता में 500 से भी अधिक दवाओं का उल्लेख मिलता हैं । सुश्रुत संहिता में शरीर विज्ञान,रोग विज्ञान और शल्य चिकित्सा इत्यादि का वर्णन वर्षों से किया जा रहा हैं तथा इसके चिकित्सक को आदर और सम्मान दिया जाता रहा हैं । उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्माननीय डॉ मनीष कुमार खरे को जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह-2026 के शुभ अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया हैं । यह सम्मान उन्हें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री माननीय ओपी चौधरी जी के कर-कमलों से प्रदान किया गया हैं ।
*डॉ खरे का सम्मान,चांपा नगर का सम्मान*
आयुर्वेद चिकित्सा त्रिदोष पर आधारित पुरातन चिकित्सा पद्धति हैं। वात,पित्त और कफ पर महारथ हासिल डॉ मनीष खरे से अब सैकड़ों ही नहीं बल्कि हजारों मरीज़ लाभान्वित हो रहे हैं। जटिल से जटिल रोगों को छोटी-छोटी गोलियों के माध्यम से ठीक कर रहे हैं। डॉ खरे के अनुभव और ज्ञान को देखते हुए प्रदेश के वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी ने बीडीएम अस्पताल चांपा में पदस्थ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ मनीष खरे को प्रशस्ति-पत्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया । इस गरिमामय समारोह में जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक , नगर पुलिस अधीक्षक सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, जन-प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें ।


