जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) बिर्रा थाना क्षेत्र और सक्ती जिला के ग्राम पंचायत करही के उपसरपंच महेंद्र बघेल 6 सितम्बर से गायब था, गांव के उप सरपंच की रहस्यमय तरीके से लापता होने की सूचना परिजनों और ग्रामीणों ने बिर्रा पुलिस को दी। उपसरपंच की गुमशुदगी से परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, लापता उपसरपंच की तलाश जल्द से जल्द पूरी करे। पुलिस ने सरपंच पति के साथ गांव के 9 लोगों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की, जिसमें सभी आरोपियों ने एक राय होकर उप सरपंच की हत्या करना स्वीकार किया है, आरोपियों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि हत्या के बाद लाश को रात में ही महानदी में बहाने की जानकारी दी, पुलिस और एसडीआरएफ टीम, ड्रोन महानदी में लाश की तलाश करने के उपरांत उप सरपंच महेंद्र बघेल की रहस्यमयी गुमशुदगी के बाद अब हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। गुम होने के 48 घंटे बाद बघेल का शव साराडीह स्थित महानदी से बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले गला घोंटकर हत्या की और फिर शव को बरेकेल पुल से नदी में फेंक दिया। पुलिस ने महेंद्र बघेल के हत्या मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या की साजिश में सरपंच का पति मुख्य सरगना बताया जा रहा है। घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की वारदात ने पंचायत राजनीति की तस्वीर को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शव को कल पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।


