जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो, छत्तीसगढ़ टीम के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉक्टर जतिंदर पाल सिंह के आदेशानुसार कॉलेज रोड पाढ़ी घाट चांपा में उनके प्रशिक्षण केंद्र में राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित करना रहा।

आज के 21सदी में भी आज हमारे देश में शिक्षा का स्तर बढ़ने के बावजूद भी बालिकाओं के साथ होने वाली अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है इसे देखते हुए जन जागरूकता के माध्यम से बालिकाओं की सुरक्षाके लिए सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श का डेमो के माध्यम से कोचिंग क्लास की संचालिका सुश्री संतोष पाढ़ी एवं उनकी छात्रा सायमा फातिमा उम्र 10 वर्ष के द्वारा बेहतर प्रस्तुति किया गया साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाली बालिकाओं को मानव अधिकार टीम की तरफ से प्रशस्ति पत्र एवं आगामी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर तिरंगा रिबन व पेन देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि बालिकाएँ समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं, उन्हें समान अवसर, शिक्षा और नेतृत्व का मंच प्रदान करना हर एक व्यक्ति एवं समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष रमेश कुमार सोनी एवं श्री कुश सोनी ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए शुभकामना दी ।
कार्यक्रम के अंत में बालिकाओं को आत्मनिर्भर, शिक्षित एवं सशक्त बनने का संदेश दिया गया ।
संस्था की संचालिका सुश्री संतोष पाढ़ी शिक्षिका के द्वारा मानव अधिकार टीम एवं उपस्थित बच्चों के पालकगण को कार्यक्रम की सफलता के लिए सा धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया ।
जिलाध्यक्ष
रमेश कुमार सोनी
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो
जांजगीर चांपा टीम छत्तीसगढ़


