जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) रामनवमी के पावन अवसर पर पूरे विश्व में रामचंद्र जी के जन्म उत्सव को हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया किंतु चांपा समीप गांव लक्ष्नपुर प्राचीन राघव महाराज मंदिर का ताला बंद रहा यहां दीया जलाना तो दूर मंदिर के बंद होने से भक्तजनों के लिए देव दर्शन मुनासिब नहीं हो सका।
यह मामला जांजगीर चांपा जिला के चांपा के समीप हसदेव नदी किनारे स्थित राघव जी महाराज मंदिर का है जिसका प्राचीन धार्मिक महत्व है जिसकी दुर्दशा देख अब भक्त जनों की आंखों में आंसू आ जाएगा इसका प्रमुख कारण धर्म की आड़ में भूमाफियाओं का गंदा खेल है जिन्होंने डोंगाघाट सहित राघव जी महाराज मंदिर लक्षनपुर में दान दिए भूमियों को बेचने व निजी उपयोग का काम कर रहे है जिस पर अब कार्रवाई की मांग उठने लगी है एवं लछनपुर चांपा के जागरुक नागरिकों ने हल्ला बोल दिया है दान भूमियों का दोहन करने वाले धर्म विरोधियों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
जिससे बचने अपने बचाव मे देवभूमि पर अवैध कब्जा कर उसे बेचने व निजी उपयोग करने वाले लाभार्थीयो ने मिलकर सिंडिकेट गिरोह की तरह ट्रस्टी बनाने की तैयारी कर रहे है ताकि डोंगाघाट और राघव महाराज मंदिर में दान में दी गई भूमि संपत्तियों का दोहन मनमानी तरीके से वह कर सके या पूर्व में की गई अवैध कब्जे को सुरक्षित रख सके इसकी तैयारी के बीच अब जनमानस के विरोध से धर्म की आड़ में शोषण का खेल खेलने वाले भूमाफियाओं के विरुद्ध जनता का लामबंद होना जिला जांजगीर चांपा में सही मायने में धार्मिक होने का परिचय प्रतीत हो रहा है ।
ज्ञात हो कि चंपा डोंगाघाट हनुमान मंदिर मठ देवस्थान एवं लछनपुर स्थित राघव जी महाराज मंदिर जो की चांपा क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक धरोहर देव स्थल है जिसका प्राचीन समय में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान था कभी इन मंदिरों में भीड़ से भक्तजनों के पैर रखने के लिए जगह भी नहीं हुआ करती थी और आज आलम यह है की खंडहरों में तब्दील होता हुआ यह देव स्थल दिखाई देने लगा है इसका महत्वपूर्ण कारण कुछ और नहीं बल्कि इस मंदिर समिति की आड़ में धर्म का सहारा लेकर मंदिर में चढ़ाई गई दानदाताओं की भूमियों को कब्जा कर दोहन करने वालों की लालच है जो भगवान के मंदिर में चढ़ाई गई भूमि को भी नहीं छोड़ रहे हैं कथित तौर पर महंत व समिति का गठन करके ऐसे लोग डोंगाघाट हनुमान मंदिर व राघव जी महाराज मंदिर की संपत्तियों पर कुंडली मारकर बैठे हैं स्व महंत नरोत्तम दास के महंत पद का दुरुपयोग भूमि को हड़पने एवं अवैध रूप से उस पर कब्जा करने के लिए किया गया है।
चांपा नगर डोंगाघाट में स्थित प्राचीन व्यायाम शाला श्री हनुमान व्यायाम शाला अखाड़ा जो गुरुजी मोहित राम यादव के द्वारा स्थापित की गई थी उसके वजूद को भी ध्वस्तु कर भू माफियाओं ने गैर कानूनी कार्य किया है जिसकी जनता में सर्वत्र निंदा व्याप्त है वही अब रामनवमी के पावन अवसर पर लछनपुर के राघव जी मंदिर का दरवाजा बंद है अंधेरे के बीच राघव जी को कैद करने वालों ने धर्म के नाम पर चढ़ाए हुए संपत्ति का दोहन करना तो मुनासिब समझा लेकिन धर्म पूजा पद्धति को भूल गए आने वाले समय में जनता के बीच इसका जवाब देना है राघव जी महाराज मंदिर के संपत्तियों का बंदर बाट और जमीन पर अवैध कब्जा सहित उसके दोहन के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की तैयारी की जा रही है ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाले समय में यह मुद्दा एक बड़े आंदोलन का रूप धारण करेगा।





