चांपा (सलवा जुडूम मीडिया ) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, तथा पंजाबी समाज समिति के सयुक्त तत्वाधान में नवनिर्मित गुरु सिंग सभा, गुरुद्वारा,बरपाली चौक चांपा में दिनांक 6 नवंबर 2025 को गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ की समाप्ति, तत्पश्चात कीर्तन दरबार तथा आम लंगर का आयोजन किया गया । दोपहर 1:30 बजे गुरु का लंगर प्रारंभ हुआ जो कि देर सायंकाल तक चलता रहा । सिक्ख धर्म के प्रथम गुरु, करुणा,सत्य,संयम और समानता के प्रतिक श्रीगुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव की सभी लोगों ने एक-दूसरे को लख-लख बधा दी ।

श्रीगुरु सिंग सभा पंजाबी गुरूद्वारा कमेटी द्वारा आयोजित शब्द कीर्तन में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ । गुरु नानक देव जी के उपदेश नाम जपो, कीरत करो, वंड छको हम सबको मानवता, भाईचारा,प्रेम और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं ।
इस अवसर पर आयोजित सभा कीर्तन संगत में श्रीमति कमलेश जांगड़े सांसद जांजगीर-चांपा लोकसभा, नारायण प्रसाद चंदेल पूर्व विधायक तथा नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा, प्रदीप कुमार नामदेव नपाध्यक्ष चांपा, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार,पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम शर्मा, विनोद कुमार तिवारी, शशिभूषण सोनी, (सलवा जुडूम मीडिया) भूपेंद्र देवांगन, राम लखन देवांगन, पार्षद अमरजीतसिंह खटकर,योगेश अग्रवाल, डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति, धीरेन्द्र बाजपेयी, नरेन्द्र शर्मा, कुलवंत जब्बल,सतोष सिंह जब्बल , डॉ कुलवंत सिंह सलूजा, डॉ मूलचंद गुप्ता, डॉ जतिंदर सिंह पाल,गौरव गुप्ता,विक्रम तिवारी सहित शहर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा सामूहिक रूप से गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया । इस पावन अवसर पर सभी लोगों ने बिना किसी भेद-भाव के गले मिले और एक-दूसरे का सम्मान किए ।


