चांपा (सलवा जुडूम मीडिया)
नारी शक्ति का आदर और सम्मान करना भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पहलू हैं । चिकित्सा और राजनैतिक क्षेत्र में कार्यरत डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति जैसी महिलाओं का योगदान समाज में बहुत महत्वपूर्ण हैं ।
डॉ धनेश्वरी जी का योगदान ।
डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति एक सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक हैं और उन्होंने सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक ,साहित्यिक और भाजपा जैसी हिंदुत्व वादी संगठन भाजपा से जुड़कर सक्रियता से कार्य कर रही हैं । हमेशा जरुरतमंदों की मदद और युवकों को प्रेरित करती रहती हैं। रामा हांस्पीटल चांपा के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा हैं ।

छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाऊंडेशन महिला विंग जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष हैं डॉ श्रीमति जागृति।
छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाऊंडेशन महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति आरती सिंह ने डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति को नियुक्त किया हैं । यह संस्था शिक्षा का अधिकार, घरेलू हिंसा ,दहेज प्रथा , यौन उत्पीडन , देह व्यापार , भ्रष्टाचार ,बाल विवाह , वन्य प्राणी संरक्षण जैसे विषयों में जन- जागरुकता लाने डॉ श्रीमति जागृति बहनजी प्रयास रत हैं । उन्होंने कहा कि यह संस्था वर्तमान में 29 जिलों में सक्रिय हैं । फाउंडेशन ने रामा हांस्पीटल चांपा की संचालिका डॉ श्रीमति जागृति पर विश्वास व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष महिला विंग जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी से नवाजा हैं । ऐसे में नारी शक्ति का सम्मान और उनके योगदान को नमन करता हूं ।

नारी का सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन में निहित ।
*नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को महत्व देना हमारा कर्तव्य हैं । आइए हम सब मिलकर नारी शक्ति का सम्मान करें और उनके अधिकारों की रक्षा करें।
शशिभूषण सोनी जी की पहल:- शशिभूषण सोनी ने नारी शक्ति का सम्मान करने और उनके योगदान को उजागर करने के लिए एक अच्छी पहल की हैं , उनकी इस पहल का हम सबको समर्थन करना चाहिए और नारी शक्ति का सम्मान करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।




