जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) कंचन की नगरी, चांपा की पुण्य धरा में पितृमोक्षार्थ गया श्राद्ध अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन दिनांक 31 अगस्त से दिनांक 06 सितंबर,2025 तक सानंद संपन्न हुआ ।

मुख्य आयोजक – कोरबा रोड स्थित अग्रवाल निवास स्थान पर हुई भागवत कथा के मुख्य आयोजक सज्जन अग्रवाल, श्रीमति किरण अग्रवाल और उषा अग्रवाल ने इस कथा का आयोजन किया ।
व्यासपीठ पर विराजमान – परम-पूज्य सद्गुरु तथा जीवन प्रबंधन विशेषज्ञ विजय शंकर मेहता, उज्जैन ने 04 बजें से सायंकाल 7 बजें तक अपनी मधुर वाणी में श्रद्धालु भक्तों को लाभान्वित किया ।
संयुक्त संचालक – नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के ऐश्वर्य द्विवेदी तथा चांपा के डां रविन्द्र द्विवेदी ने प्रतिदिन सेवा संस्थान के प्रकल्पों के बारे में जानकारी दी और कहा कि पीड़ित मानवता के कल्याण के लिए दिया गया दान ही श्रेष्ठ हैं ।

दानवीरों का सम्मान -पं विजय शंकर मेहता ने श्रीमद्भागवत कथा समापन पर श्रद्धालु-जनों की मौजूदगी में दानवीरों और सहयोगियों को मंच पर आमंत्रित कर स्वागत-अभिनन्दन किया । दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग और ईलाज के लिए पवन कुमार सोमानी, नारायण प्रसाद सोनी, विजय-अजय अग्रवाल, प्रकाश मनवानी सहित सहदयी व्यक्तित्वों ने मुक्त हस्त से दान करने का पुण्य अवसर पाया ।

*नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत पहुंचे ।*
छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत अपने समर्थकों के साथ कोरबा रोड स्थित सज्जन अग्रवाल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा स्थल पर पहुंचे । यहां पं मेहता ने उन्हें उन्हें पगड़ी, राधे-राधे दुपट्टा और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया और उन्होंने कथा श्रवण किया । महंत जी ने भी कथाकार मेहता जी को कौसेय वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया । गौरतलब हैं कि डॉ महंत और भागवताचार्य पंडित मेहता विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान सहपाठी मित्र थे । डॉ महंत जी के साथ पं धीरेन्द्र बाजपेयी, सुनील साधवानी, गुलजार सिंह, बजरंग डिडवानिया, बजरंग अग्रवाल, पवन मोदी, मोहन गुलाबानी, भगवान दास गढ़ेवाल, किशन सोनी, बट्टू देवांगन, पंकज शुक्ला, रामविलास राठौर,राजू शर्मा,संजय, भूपेंद्र यादव,उमेश रजक,बासीलाल अग्रवाल, विनोद, रुपेश, दिलीप अग्रवाल,नागेंद्र गुप्ता, उपकार सिंह ढिल्लों, गोपाल गुलशन सोनी, भूपेंद्र देवांगन, जीत बहादुर साहू, डॉ रामखिलावन यादव, शशिभूषण सोनी, डॉ रविन्द्र द्विवेदी सहित आयोजक अग्रवाल शामिल हुए ।

*पुरणार्थ और नेक कार्य सराहनीय ।*
शशिभूषण सोनी ने बताया कि नारायण सेवा संस्थान द्वारा दिव्यांग जनों की सेवा के लिए किए जा रहे कार्य अनुकरणीय हैं । इस पुण्यार्थ और नेक कार्य के लिए नारायण सेवा संस्थान तथा अग्र परिवार का हार्दिक अभिनंदन ।


