मुनुन्द, जांजगीर(सलवा जुडूम मीडिया) दिनांक 21/9/2025 निःशुल्क आध्यात्मिक शिक्षा के लिए प्रख्यात ब्रह्मा कुमारीज नव निर्मित केंद्र होली हंस सरोवर मुनुन्द में जांजगीर क्षेत्र की संचालिका ब्रह्माकुमारीज चन्द्रिका बहन के सानिध्य में आज स्नेह मिलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ l उन्होंने उपस्थित ब्रह्मा वत्सो को सम्बोधित करते हुए कहा कि परमात्मा ने हर आत्मा को इस धरा पर जन्म लेते ही खुश रहने और खुशी बाटने का जन्म सिद्ध अधिकार दिया है लेकिन मोह वश मैं और मेरा के चक्कर में पड़कर आध्यात्मिक अविनाशी खुशी को भूल जाता है तथा खुशी के बदले दुख का अनुभव करता है l

यदि हम अपने वास्तविक आत्मा स्वरुप में स्थित हो कर्म क्षेत्र में कर्म करें तो हर कर्म पुण्य कर्म होगा l हम किसी के लिए समस्या खड़ा नहीं करेंगे बल्कि समाधान स्वरुप बन जायेंगे l
इस अवसर पर जांजगीर पेण्ड्री, खोखरा, भड़ेसर,धनेली, मेहंदा, सेंदरी, उदयबंद,बिर्रा, हसोद, घिवरा सहित अनेक गांव से भाई बहनें एकत्रित हुए l
इस बीच छोटी छोटी कन्या कुं. वाणी देवांगन खोखरा एवं कुं. अंजलि कश्यप सेंदरी द्वारा बहुत सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया गया l तत्पश्चात आये हुए सभी lलोगों ने ब्रह्मा भोजन ग्रहण किया तथा आगे भी ऐसे आत्मिक उन्नति का कार्यक्रम करते रहने का ब्रह्माकुमारी बहनों से अनुरोध किया l सादर प्रकाशनार्थ मीडिया समन्वयकबी. के.फिरतूब्रह्माकुमारीज राजयोग केंद्रभड़ेसर/जांजगीर।


