चांपा ( सलवा जुड़म मीडिया) नगर के हटवारा चौक स्थित सोनारिन घाट के पास एक मकान में रविवार सुबह एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।अब मृतक की पहचान राहुल केवट पिता शंभु केवट उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों द्वारा युवक के शव को फंदे से नीचे उतार लिया गया था।पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घर को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।चांपा पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


