जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) नवागढ़ थाना क्षेत्र में दबंगई और खुलेआम गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेमरा निवासी अधिवक्ता भूवनेश्वर चोबे ने थाना नवागढ़ में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि गांव के मनोरंजन और पंकज चौबे दोनों पिता रमाकांत चौबे ने मिलकर उनके परिवार के साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि कुल्हाड़ी, टांगी और पत्थर लेकर जान से मारने की धमकी दी। पंकज चौबे जो कि अपने आप को कालेज में अतिथि प्राध्यापक बताते हैं और कालेज के इसी पद का धौंस दिखाते रहते हैं। शिकायत के अनुसार घटना 17 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे की है। आरोप है कि मनोरंजन चौबे व पंकज चौबे बाड़ी की दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आया और वहां मौजूद महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगा। उसी दौरान अधिवक्ता का 15 वर्षीय पुत्र भी मौके पर मौजूद था, जिसने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। भूवनेश्वर चोबे का कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो आरोपी टांगी और कुल्हाड़ी लहराते हुए उन पर टूट पड़े और जान से मारने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं, ईंट-पत्थर भी फेंके गए, जिससे परिवार दहशत में आ गया और किसी तरह घर के अंदर शरण लेनी पड़ी। पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि भविष्य में उनके साथ कोई गंभीर अनहोनी हो सकती है। अधिवक्ता ने पुलिस से तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।इस घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े हथियार लहराकर धमकी देने की घटना से ग्रामीणों में भी आक्रोश व्याप्त है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अपराध में कायम कर आगे कार्रवाई में जुट गई है।



