जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) जिले, नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरा में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, खेत में एक 21 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ। युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में था और कीचड़ से सना हुआ मिला, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही पुलिस मामले की गहन जांच में कर रही है, बताया जा रहा है कि, ग्रामीणों ने सुबह खेत की ओर जाते समय शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ भेजा गया। मृतका की पहचान ग्राम पीपरा निवासी पूनम (21 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को युवती के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। इस आधार पर प्रथम दृष्टया सहमति से शारीरिक संबंध होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक का नाम सामने आया है जिसे पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, नवागढ़ पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े एक अन्य व्यक्ति की तलाश भी जारी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर बारीकी से जांच किया जा रहा है और पूरे मामले का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।




