जांजगीर चांपा ( सलवा जुडूम मीडिया) दिनांक 06.09.2025 के रात्रि उपसरपंच महेन्द्र बघेल घर नही आया है आस-पास व रिश्तेदारों में भी कोई पता नही चलने पर उपसरपंच के परिजन एवं ग्रामवासियों ने महेन्द्र की पता-तलाश की नहीं मिलने पर थाना बिर्रा में गुम इंसान दर्ज कराया। सर्च अभियान के नेतृत्वकर्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के नेतृत्व में गुमशुदा महेन्द्र बघेल की निरंतर सघन पतासाजी की गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान महानदी से लगे हुए ग्रामों के अलावा शक्ति जिला के डभरा एवं चंद्रपुर क्षेत्र के आसपास के ग्रामों में ग्राम सरपंचों, कोटवारों, नदी में मछली मारने वाले व्यक्तियों एवं डोंगीवालों को गुमशुदा का हुलिया बताकर संभावित स्थलों पर खोजबीन की गई, प्रकरण के हत्यारों ने ग्राम करही में हत्या कर उपसरपंच के शव को बरेकेल पुल से महानदी में फेंका, जिसे जांजगीर चाम्पा पुलिस द्वारा डीडीआरएफ टीम की सहभागिता से ढूंढ निकाला, साथ ही मृतक उपसरपंच महेन्द्र बघेल के पल्सर मोटर सायकल को करही बुढ़ाराजा खार से लगे नदी में डाले गाड़ी को बरामद किया, थाना डभरा क्षेत्रांतर्गत के साराडीह बैराज के आगे महानदी में उप सरपंच का शव मिला जो 28 घण्टे से लापता था, आरोपियों द्वारा उपसरपंच का गला गमछा से घोंटकर हत्या को अंजाम दिया गया था, विवेचना दौरान पता चला कि उप सरपंच के भाई जितेन्द्र बघेल के द्वारा सरपंच पति राजकुमार साहू द्वारा अनहोनी करने का परिजन ने अंदेशा जताया था इसी आधार पर पुलिस ने तप्तिश शुरू कि और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कि तो ग्राम करही सरपंच पति राजकुमार साहू व उसके अन्य साथियों के द्वारा हत्या कर शव को बरेकेल पुल से महानदी कि फेकने की जानकारी सामने आई इस तरह पुलिस ने डीडीआरएफ कि मदद से महानदी में उप सरपंच महेन्द्र बघेल के शव कि तलाश शुरू कि लेकिन काफी मशक्कत के बाद कुछ पता नहीं चला था जिसके वाद ड्रोन कि मदद ली गयी और दूर तक शव कि तलाश कि गयी इस दौरान दिनांक 08.09.25 को देर शाम डभरा क्षेत्र के साराडीह गांव में उपसरपंच का शव दिखा कपड़े से उनकी पहचान हो गयी है जिससे उपसरपंच महेन्द्र बघेल के शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाना डभरा क्षेत्रांतर्गत शव मिलने पर सुरक्षार्थ डभरा चिकित्सालय में रखा गया, साथ ही उपसरपंच महेन्द्र बघेल की हत्या को गंभिरता से लेते हुए हत्या के आरोपी सरपंच पति राजकुमार साहू, राजू उर्फ शैलेष कश्यप, राजेन्द्र कुमार साहू, आदित्य, जितेन्द्र कश्यप, कान्हा यादव, भास्कर मांझी सभी निवासी करही एवं दो विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को पतासाजी कर ग्राम करही व अन्य क्षेत्र के अलग-अलग ठिकानों से उठाया गया। जिनसे गहन पूछताछ करने पर पाया कि ग्राम करही सरपंच पति शासकीय निर्माण कार्य के विवाद व पुरानी रंजिश को लेकर दिनांक 06.09.2025 को अपने घर रात्रि 08:45 बजे बुलाकर ग्राम के प्राथमिक शाला भवन के पास अपने साथी जितेन्द्र कश्यप, महेन्द्र बघेल के साथ बैठाकर शराब व वियर का सेवन कराया और सरपंच पति राजकुमार साहू द्वारा भास्कर मांझी और कान्हा यादव को पिछे से बुलाकर गमछा से गला को घोटकर हत्या कर दिया बाद में अपने भाई राजेन्द्र साहू से घर मे खड़ी अल्टो कार क्र० सीजी 13 एएफ 8391 को मौके पर बुलाकर जितेन्द्र कश्यप, भास्कर मांझी, कान्हा यादव और दुर्गेश को बरेकेल पुल से महानदी में डालने को कहा और फोन से राजू उर्फ शैलेष एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को मौके पर बुलाकर मृतक उपसरपंच महेन्द्र बघेल के नीले पल्सर मोटर सायकल को बुढ़ाराजा खार से लगे महानदी में फेकवा दिया और मौके पर एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को बुलाते हुए सभी साक्ष्य को हटाते हुए अपने भाई राजेन्द्र साहू के साथ लुकते-छिपते घर चला गया जिससे किसी को भी भनक न लगे कि जिला-जांजगीर चाम्पा पुलिस कि सजगता से समस्त घटना कम के सिलसिलावार कि गई कार्यवाही का पता लगाते हुए हत्या के घटना में सामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही किया गया। प्रकरण में थाना बिर्रा के अपराध क्र 111 /25 धारा 103(2),61(2)क BNS एवं 3(2)(v)STSC एक्ट की गई कार्यवाही। *गिरफ्तार आरोपी:- 01. राजू उर्फ शैलेंश कश्यप उर्फ़ राजू कश्यप पिता लीलाधर कश्यप उम्र 24 साल सा0 कश्यप मोहल्ला करही थाना बिर्रा 02.राजेंद्र कुमार साहू पिता रथ राम साहू उम्र 22 साल सा कश्यप मोहल्ला ग्राम करही थाना बिर्रा03.दुर्गेश आदिल्य पिता तुलाराम आदिल्य उम्र 19 साल सा0 वार्ड क्र 01 करही थाना बिर्रा 04.जितेंद्र कश्यप पिता लीलाधर कश्यप उम्र 27 साल निवासी ग्राम करही थाना बिर्रा05.कान्हा यादव पिता राम प्रसाद यादव उम्र 20 साल ग्राम करही थाना बिर्रा 06.भास्कर मांझी पिता मोहन मांझी उम्र 24 साल साo बाजार चौक ग्राम करही थाना बिर्रा 07.राजकुमार साहू पिता रथ राम साहू उम्र 29 साल साo कश्यप चौक ग्राम करही थाना बिर्रा।




