चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) चांपा नगर के वार्ड क्रमांक एक अंतर्गत फिल्टर प्लांट से लेकर इंटक वेल हसदेव नदी तक जाने वाले मुख्य मार्ग के निर्माण सहित चार बिंदुओं पर आवेदक रमेश कसेर पिता गणेश कसेर ने चांपा नगर पालिका से सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत जानकारी चाही थी आवेदक द्वारा यह पूछा गया था कि फिल्टर प्लांट से इंटक वेल तक जाने वाले मार्ग का निर्माण कब किया गया और इसके लिए शासन ने कितनी राशि प्रदान की क्या उक्त निर्माण किसी निजी भूमि पर किया गया यदि हां तो उसका खसरा रकबा एवं भू स्वामी का नाम के साथ अभी तक उस भूमि पर कितनी बार निर्माण कार्य हो चुका है अगर वह जमीन निजी है तो क्या भूमि स्वामी को उसका मुआवजा दी गई है इस तरह से चार बिंदुओं पर आवेदक रमेश कसेर ने 17/12/2025 को चांपा नगर पालिका के जन सूचना अधिकारी को सूचना के अधिकार के तहत जानकारी पत्र लिखा था आवेदक द्वारा चाही गई जानकारी को चांपा नगर पालिका देने की बजाय उन्हें सूचना के अधिकार धारा 6(1) ख के तहत जानकारी अनुकूल नहीं होने व प्रथम अपील करने का जवाब दिया है।

ज्ञात हो कि हनुमान धारा में इन दिनों खुलेआम बेजा कब्जा, अवैध प्लाटिंग खनन और राखड़ डंपिंग का खेल प्रशासन की नाक के नीचे जोरों पर है इस संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव गिरधारी यादव ने भी कलेक्टर को पत्र लिखकर हनुमान धारा की बिगड़ते सूरत को लेकर ध्यान आकर्षण कराया था उन्होंने अपने पत्र में वन विहार क्षेत्र के रूप में प्रसिद्ध हनुमान धारा की शासकीय जमीन पर हो रहे बेजा कब्जा अवैध खनन पेड़ों की कटाई पर रोक लगाकर हनुमान धारा के शासकीय भूमि को बचाने का गुहार जिला प्रशासन से लगाया था इस पर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई सार्थक प्रयास नजर नहीं आ रहा है जबकि यहां पर अवैध रूप से बिना रेरा कॉलोनाइजर अनुमति के नियम विरुद्ध प्लॉट कटिंग कर जमीन बेचने का गोरख धंधा खुलेआम चल रहा है इसी बीच रमेश कसेर द्वारा चाही गई जानकारी ने नगर पालिका की नींद उड़ा दी है यह ऐसी जानकारी है जिसमें चांपा नगरपालिका को आने वाले समय मे मुसीबत में डाल सकता है इस संबंध मे आवेदक रमेश कसेर से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उनके द्वारा मांगी गई जानकारी को उन्हें सीधे तौर पर नहीं देकर सूचना के अधिकार के अन्य धारा में उन्हें उलझाया जा रहा है लेकिन वह विचलित होने वाले नहीं है उन्होंने प्रथम अपील अधिकारी को अपील करने का निर्णय लिया है अब देखना होगा उनके द्वारा मांगी गई जानकारी नगर पालिका किस प्रकार से प्रदान करती है।


