चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष डॉ श्री जितेन्द्र पाल सिंह के आदेशानुसार चांपा में नवपदस्थ नगर निरीक्षक श्री अशोक वैष्णव जी से राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो, छत्तीसगढ़ (चांपा) की टीम ने नेपाल से लाए रुद्राक्ष की माला एवं पशुपति नाथ के द्वारा दुपट्टा एवं ब्यूरो की डायरी देकर ससम्मान भेंट की। भेंट के दौरान मानव अधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो चांपा के द्वारा सामाजिक समरसता एवं आपसी समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। नगर निरीक्षक श्री वैष्णव ने ब्यूरो की जनहित कारी गतिविधियों की सराहना करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो चांपा के प्रदेश सलाहकार श्री अमोलक सिंह, जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा रमेश कुमार सोनी एवं बिलासपुर संभाग संरक्षक राजेश कुमार सोनी सहित संगठन के सक्रिय सदस्य कमल किशोर सोनी, घनश्याम देवांगन उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने नववर्ष के अवसर पर सामाजिक जागरूकता और मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।


