जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) पूर्व सैनिक संघ जांजगीर-चाँपा के तत्वावधान में दिनांक 11 जनवरी 2026 को होटल ड्रीमपॉइंट में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों का एक भव्य गेट-टुगेदर (स्नेह मिलन समारोह) हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के बीच आपसी भाईचारे, एकता एवं संगठनात्मक मजबूती को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष श्री असीम धर दीवान ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के आयोजन पूर्व सैनिकों को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ-साथ उनके परिवारों को भी सामाजिक रूप से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन पूर्व सैनिकों के कल्याण, उनके अधिकारों की रक्षा तथा समाज में उनकी गरिमामयी भूमिका को सशक्त बनाने हेतु निरंतर कार्यरत है। श्री दीवान ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजन नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही।कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिनमें गायन, देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहे। देशभक्ति गीतों ने उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया, वहीं गायन और नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी रंगारंग एवं यादगार बना दिया। पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक इन कार्यक्रमों में भाग लिया।इस अवसर पर निम्नलिखित पूर्व सैनिक एवं सदस्य उपस्थित रहे—अध्यक्ष असीमधर दीवान सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय.जवाहर लाल यादव, अमित कुमार मनु, सुरेश कुमार यादव, शैल लसेर, बैजनाथ प्रसाद राठौर, अजीत कुमार कश्यप, अरुण कुमार यादव, बांकेबिहारी राठौर, उमाशंकर, दिलीप सिंह, कोमल प्रसाद राठौर, राम गोपाल राठौर, मनमोहन लाल राठौर, रमेश कुमार सीदार, हालधर सिंह क्षत्रिय, महेश राम साहू, भरत लाल साहू, गीता प्रसाद साहू, रामकृष्ण श्रीवास, रविंद्र कुमार जोगी, विकाश कुमार पांडे, प्रवीण कुमार राठौर, सर्वेश कुमार साहू, विजय कुमार कश्यप, सतीश कुमार कश्यप,, अशोक कुमार राठौर, गंगाराम पटेल, रामनरेश श्रीवास, अनूप कुमार तिवारी, पवन सिंह ठाकुर, विकास कौशिक, जितेंद्र कुमार चंद्र, ओंकार प्रसाद रायसागर, देवनारायण तिवारी, अभिषेक कुमार तिवारी, राम अवतार, शशि कुमार भेड़पाल, अयोध्या प्रसाद साहू, परदेसी राम कहरा, पूनम कुमार पटेल, विनोद सिंह क्षत्रिय, लव कुमार कुर्रे, धर्मेंद्र कुमार साहू, नोगेश्वर सिंह क्षत्रिय, धनंजय उजीर, रोहित सारथी एवं राणा सिंह राजपूत। आभार:-अंत में पूर्व सैनिक कल्याण संघ के सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय के द्वारा उपस्थित पूर्व सैनिक एवं परिवारजन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने के लिए सभी को तहेदिल से धन्यवाद किया गया।


