कोरबा (सलवा जुडूम मीडिया) कोरबा। कोरबा जिला में अनुकम्पा नियुक्ति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षा विभाग के अनुकम्पा आवेदकों को भू अभिलेख शाखा कोरबा द्वारा पटवारी पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का गंभीर आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है।
यह है पूरा मामला…:
आर टी आई कार्यकर्ता जितेन्द्र कुमार साहू द्वारा शिक्षा विभाग के 09 आवेदकों को पटवारी पद पर अनुकम्पा नियुक्ति को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत प्रदेश के उच्च अधिकारियों से किया गया है। शिकायतकर्ता की माने तो सामान्य प्रशासन विभाग छ ग शासन मंत्रालय रायपुर के 15/04/24 पत्र क्रमांक / एफ / 7- 1 / 2019 / 1-3 का हवाला देते हुए भू अभिलेख शाखा कोरबा द्वारा वर्ष 2024 -25 दिनांक 06/01/2025 के पत्र क्रमांक 12 / भू अभि / स्थापना / अनु नियु / 2025 को शिक्षा विभाग में पद रिक्त नहीं होने से 09 आवेदकों को पटवारी पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। दूसरी तरफ जितेन्द्र साहू के द्वारा शिक्षा विभाग से सूचना का अधिकार के तहत जानकारी एकत्र किया गया जिसमें शिक्षा विभाग में वर्ष 2023 – 24 में 772 शिक्षक का पद रिक्त रहा, फिर भी विभागाध्यक्ष एवं शिक्षा विभाग कार्यालय कोरबा द्वारा जिला प्रशासन को पद रिक्त नहीं होने की झूठी जानकारी दिया गया और नियम विरुद्ध अनुचित ढंग से शिक्षा विभाग के अनुकम्पा आवेदकों को भू अभिलेख शाखा कोरबा में पटवारी पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दिलवाईं गई है।


