अकलतरा (सलवा जुडूम मीडिया) जिनवाणी एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित विद्यासागर एकेडमिक पब्लिक स्कूल, अकलतरा में 31 जनवरी को वार्षिक समारोह ‘विद्योत्सव 2.0’ का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुमीत बघेल (एसडीएम, अकलतरा) रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती दीप्ति रोहित सारथी (नगरपालिका अध्यक्ष), श्रीमती मंजू सिंह, व अन्य अतिथि में श्री सुशील जैन, श्रीमती माधवी पालीवाल एवं श्रीमती कल्पना जैन उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

स्वागत भाषण विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अंजू शर्मा द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों, मूल्यों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्री सुमीत बघेल ने अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यासागर एकेडमिक पब्लिक स्कूल न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रहा है। विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य, समूह गीत, नाट्य एवं वाद्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

समारोह के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. शशांक जैन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का मंच संचालन उत्तम यादव, अरुणा, राधिका शर्मा एवं पूजा शर्मा ने कुशलतापूर्वक किया। समारोह के समापन अवसर पर श्रीमती पूजा जैन द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण सौम्य तुलस्यान, दीप्ति मिश्रा, नीलू श्रीवास, दामिनी यादव, अंजली सिंह, गीता सोनी, ऊषा चौधरी, कोमल डंगवानी एवं ज्योति देवांगन सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।‘विद्योत्सव 2.0’ विद्यार्थियों की प्रतिभा, शिक्षकों की मेहनत एवं विद्यालय की शैक्षिक प्रतिबद्धता का सजीव उदाहरण बना।



