*चांपा* (सलवा जुडूम मीडिया) छत्तीसगढ़ की पहचान धान का कटोरा के रूप में रही है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश को नशे का कटोरा और अफीम चटाकर “उड़ता छत्तीसगढ़” बनाने की दिशा में काम करती दिखाई दे रही है। इसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नागेंद्र गुप्ता ने बताया कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी वर्तमान में चावल संस्करण प्रकल्प के अध्यक्ष विनायक ताम्रकार व्यक्ति द्वारा लगभग 10 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है। इससे स्पष्ट होता है कि राज्य की भाजपा सरकार नशे के कारोबार को संरक्षण दे रही है और प्रदेश के युवाओं को नशे की ओर धकेलने का काम कर रही है पिछले दो वर्षों में शराब, गांजा, अफीम और हेरोइन जैसे सुखे नशे के कारण प्रदेश की युवा पीढ़ी में नशे की लत गंभीर रूप ले चुकी है। चंद पैसों के लालच में सत्तासीन लोग नशे के बढ़ते कारोबार को रोकने के बजाय उसे संरक्षण दे रहे हैं, जिससे प्रदेश की सामाजिक व्यवस्था और युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है।

गुप्ता ने सवाल उठाते हुए कहा कि किसानों के खेतों की गीदावरी की गई थी और धान बेचने के समय प्रशासनिक अधिकारी किसानों के खेत, कोठार और घरों में जाकर धान का भौतिक सत्यापन किया था तो ऐसे में लगभग 10 एकड़ में अफीम की खेती होने के बावजूद प्रशासन को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई?
यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि इस अवैध खेती को किस भाजपा नेता का संरक्षण प्राप्त है उन्होंने कहा कि यह भी जांच का विषय है कि संबंधित व्यक्ति ने कितना धान बेचा, कितनी सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किया और अफीम को कहां-कहां तथा किन माध्यमों से बेचा जाता था। क्या यह सारा अफीम प्रदेश में ही खपाया जा रहा था और छत्तीसगढ़ के भोले-भाले नौजवानों को अफीम चटाकर “उड़ता छत्तीसगढ़” बनाने की साजिश रची जा रही थी? इन सभी सवालों का जवाब भारतीय जनता पार्टी को देना होगा इसी के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 12 मार्च 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा कार्यालयों का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय का घेराव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में 12 मार्च को शाम 3 बजे किया जावेगा जिसमें जिले के सभी विधायक गण, पदाधिकारी जनप्रतिनिधि गण कांग्रेस के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे पुलिस ने अभी लगभग 7 करोड़ का अफीम बरामद किया है तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है लेकिन मुख्य आरोपी विनायक ताम्रकार को भाजपा बचाने की कोशिश कर रही है सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले के गांव में भी अफीम की खेती का मामला सामने आया है



