चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) शिशु संरक्षण माह के अंतर्गत उपस्वास्थ्य केन्द्र थानापारा चांपा के आंगनबाडी केन्द्र 10/2 का शुभारंभ किया गया, विटामिन ए अनुपूरण कार्यक्रम का आयोजन 17 मार्च 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस अभियान के तहत 9 माह से 59 माह तक के बच्चों को विटामिन ए सिरप पिलाया जाएगा तथा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को आयरन सिरप की बोतलें वितरित की जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (टीकाकरण दिवस) में दी जाने वाली सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से विटामिन ए अनुपूरण, आयरन सिरप वितरण, एनीमिया स्क्रीनिंग तथा स्तनपान से संबंधित गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जाएगा।

इस अभियान का शुभारंभ पर नगर पालिका अधिकारी चांपा श्री रामसंजीवनी सोनवानी, पार्षद श्री पवन साहू, वार्ड क्रमांक 11 चांपा के द्वारा बच्चों को विटामिन ए सिरप पिलाकर किया गया।
शिशु संरक्षण के अवसर पर श्रीमती दुर्गा विरानी (सुपरवाईजर) सेक्टर सोंठी, श्री अजय थवाईत (MPS) सेक्टर सोंठी, श्री हरप्रसाद बंजारे RHO (AAM) थानापारा, श्रीमती रूपेश्वरी यादव RHO (PHC सोंठी) श्रीमती खनूजा खूंटे CHO (थानापारा), तिरिथ कुंवर प्रधान (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) एवं मितानीनगण- गौरी देवांगन, रेवती साहू, इन्द्रा देवांगन, कुसुम देवांगन, प्रमिला देवांगन, सावित्री देवांगन, ललिता सेन एवं हितग्राहियों सहित उपस्थित रहे।



