जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) बिसाहू दास महंत चिकित्सालय मार्ग पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर चांपा में राष्ट्र सेविका समिति,कोरबा विभाग के द्वारा 6 दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में सपन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों के साथ अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही । इस अवसर पर समारोह की मुख्य वक्ता प्राजक्ता देखमुख प्रांत कार्यवाहिका, मुख्य अधिवक्ता विद्या राठौर, श्रीमति कमलेश जांगड़े सांसद जांजगीर-चांपा, भाजपा नेता रवि पाण्डेय तथा भाजपा महिला मोर्चा जांजगीर-चांपा की डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति विशेष रूप से अभ्यागत थी। आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन इंजीनियर श्रीमति मंजूषा पाटले ने की ।

*66 मातृ-शक्तियों ने लिया प्रशिक्षण में सहभागिता।*
इस प्रशिक्षण वर्ग में कोरबा, जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले से आईं 66 मातृ-शक्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई । सप्त दिवसीय इस वर्ग में महिलाओं को सेवा ,संस्कार और संगठन के मूल्यों का प्रशिक्षण दिया गया ।

*प्रभावशाली प्रस्तुतियां*
प्रिंट मीडिया के शशिभूषण सोनी को समारोह में शामिल डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति और श्रीमति पाटले ने बताया कि राष्ट्रीय सेविका समिति राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करते हुए देश की बेटियों को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही हैं । छत्तीसगढ़ प्रांत का 6 दिवसीय प्रारंभिक वर्ग ,चांपा में आयोजित हुआ । समापन अवसर पर सेविकाओं द्वारा मनोरे , दण्ड, नियुद्ध, योग एवं योग चाप की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी गईं । अनुशासन और कौशल से भरपूर इन प्रदर्शनों ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

*08 वर्षीय नन्ही-सी जान ट्विंकल पाटले ने पूरे प्रशिक्षण में विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं*
इंजीनियर श्रीमति मंजूषा पाटले की सुपुत्री ट्विंकल ने मनोरे के प्रत्यक्षिक सहित दण्ड, नियुद्ध, योग एवं योग चाप में सराहनीय प्रदर्शन किया ।
*मुख्य वक्ता का उद्बोधन*
समारोह की मुख्य वक्ता प्राजक्ता देशमुख , प्रांत कार्यवाहिका ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति गत 90 वर्षों से महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण के कार्य में सतत सक्रिय हैं । उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त मातृ-शक्तियों को समाज में सेवा, संस्कार और संगठन को मजबूत करने की प्रेरणा दी ।
*राष्ट्र सेवा, अनुशासन और संगठन के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ – डॉ जागृति*
मुख्य अतिथि अधिवक्ता विद्या राठौर ने सेविकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए महिलाओं की भूमिका को समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया । इस अवसर पर समापन सत्र का सफल संचालन इंजीनियर श्रीमति मंजूषा पाटले द्वारा किया गया ।प्रबंधिका के रूप में सुनीता सोनसरे, सरस्वती गवेल, अमृता पाण्डेय एवं श्रीमती मंजूषा पाटले ने पूर्ण समय देकर व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया । पूरे वर्ग में सक्रिय सहभागिता सरस्वती शिशु मंदिर परिवार ने निभाते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया । श्रीमति मंजूषा पाटले तथा डॉ श्रीमति जागृति ने सलवा जुडूम मीडिया के संपादक भूपेंद्र देवांगन व लेखक शशिभूषण सोनी को बताया कि उपस्थित जनों में राष्ट्र सेवा ,अनुशासन और संगठन के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया हैं और महिलाओं की सशक्त भूमिका को पुनः स्थापित किया ।





