Author: Bhupendra Dewangan CG CHIF REPORTER

जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) कोसा , कांसा एवं कंचन की नगरी चांपा की उर्जावान महिला डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति बहनजी को छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के जांजगीर-चांपा जिला महिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया हैं । श्रीमति जागृति के महिला अध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ हैं । *डॉक्टर श्रीमति धनेश्वरी जागृति की नियुक्ति की विशेषताएं* विश्वास और जिम्मेदारी – छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति आरती सिंह हैं । यह संस्था शिक्षा का अधिकार, घरेलू हिंसा, दहेज़ प्रथा,यौन उत्पीडन, देह व्यापार, भ्रष्टाचार,बाल विवाह,वन्य प्राणी संरक्षण जैसे जागरुकता लाने जैसे विषयों पर…

Read More

जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया ) विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के मंदिर एवं अर्चक पुरोहित संपर्क विभाग के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय प्रांतीय पुरोहित प्रशिक्षण एवं अभ्यास वर्ग का समापन बुधवार 8 अक्टूबर 2025 को नैला जांजगीर के आजाद चौक स्थित मनोज पाण्डेय के निवास पर सम्पन्न हुआ। इस आवासीय प्रशिक्षण वर्ग में प्रांतभर के पंडित, पुजारी, गायता, अर्चक, पुरोहित और कथाकारों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान पूजा-अर्चना की विधि, समाज में पुरोहितों की भूमिका, व्रत-पर्वों का निर्धारण, मंत्रों का शुद्ध उच्चारण तथा श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से हिन्दू जागरण जैसे विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। समापन…

Read More

जांजगीर (सलवा जुडूम मीडिया) महाकाली आश्रम परिसर में सोमवार को शरद पूर्णिमा पर्व बड़े ही हर्ष, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही आश्रम के वातावरण में भक्ति और उल्लास की छटा बिखरी रही। सुबह माँ महाकाली की विशेष पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार से हवन संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। दोपहर में महाप्रसाद का वितरण किया गया। शाम के समय आयोजित भजन-संध्या और दीप प्रज्ज्वलन ने पूरे वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। भक्तों के…

Read More

जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) जिला मुख्यालय जांजगीर के चांपा रोड स्थित अटल चौक के पास बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में घायल आठ माह की गर्भवती महिला को वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल पहुंचाया और मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। उनकी इस पहल से एक नहीं, बल्कि दो जिंदगियां बचाई जा सकीं। दुर्घटना दो बाइकों की आपस में भिड़ंत से हुई थी, जिसमें बाइक सवार आठ माह की गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। नवरात्रि पर्व के चलते मार्ग व्यस्त होने के बावजूद लोग तमाशबीन बने रहे। अफसोस की बात यह है…

Read More

मुनुन्द जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) दिनांक 2 अक्टूबर 2025 :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज जांजगीर से सम्बद्ध होली हंस सरोवर मुनुन्द में आज ज्ञान परिचर्चा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ l उक्त कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय माउन्ट आबू से पधारे राजयोगी ब्रह्माकुमार सुनील भाई ने कहा कि अध्यात्म क्षेत्र विशाल है, और इस संसार रूपी कर्म क्षेत्र में भगवान से मिलन भी एक बार ही होता है l उन्होंने आगे स्पष्ट कहा कि भगवान कोई देखने की चीज नहीं है, अनुभव करने की चीज है क्योंकि उनका वास्तविक रूप ज्योति स्वरुप है l शारीरिक आकार नहीं है जिनका नाम शिव है l शिव…

Read More

चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) थाना चांपा क्षेत्रांतर्गत एक गंभीर अपराध की रिपोर्ट पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने मात्र कुछ ही समय में आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 30 सितंबर 2025 को थाना चांपा में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 28-29 सितंबर की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे से 2:00 बजे के बीच चांपा क्षेत्र में कुछ युवकों ने मोटरसाइकिल में बैठाकर उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर बारी -बारी से सामूहिक अनाचार किया एवं मौके से फरार हो गए। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के…

Read More

जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के चांपा में महिला से गैंगरेप का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 7 आरोपी को हिरासत में लिया है। CCTV से आरोपियों की पहचान हुई है और मामले की जांच में पुलिस की कई टीम लगी थी। महिला के SP ऑफिस पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई, महिला के थाना पहुंचने पर मौजूद पुलिसकर्मी ने गंभीरता से नहीं लिया, तो फिर पीड़ित महिला, जांजगीर पहुंच कर SP विजय पांडेय से ऑफिस में मिली। इसके बाद, महिला की मेडिकल जांच कराई गई और पुलिस टीम ने तफ्तीश…

Read More

मुनुन्द, जांजगीर(सलवा जुडूम मीडिया) दिनांक 21/9/2025 निःशुल्क आध्यात्मिक शिक्षा के लिए प्रख्यात ब्रह्मा कुमारीज नव निर्मित केंद्र होली हंस सरोवर मुनुन्द में जांजगीर क्षेत्र की संचालिका ब्रह्माकुमारीज चन्द्रिका बहन के सानिध्य में आज स्नेह मिलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ l उन्होंने उपस्थित ब्रह्मा वत्सो को सम्बोधित करते हुए कहा कि परमात्मा ने हर आत्मा को इस धरा पर जन्म लेते ही खुश रहने और खुशी बाटने का जन्म सिद्ध अधिकार दिया है लेकिन मोह वश मैं और मेरा के चक्कर में पड़कर आध्यात्मिक अविनाशी खुशी को भूल जाता है तथा खुशी के बदले दुख का अनुभव करता है l यदि…

Read More

जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) ॐ कारा दुर्गा पूजा उत्सव समिति शिवनगर चांपा द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजन में आप सभी नगर के सम्माननीय नागरिकगण पूरे परिवार सहित सादर आमंत्रित है। ॐ कारा दुर्गा पूजा उत्सव समिति अपने थीम पंडाल के लिये प्रसिद्ध है शिवनगर दुर्गा पूजा, इस बार भी इस भव्य आयोजन में माँ का दरबार महाकुम्भ थीम के तर्ज पर सजेगा, विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संगीतमय वातावरण में पूजा पाठ एवं आरती किया जाएगा। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन बाहर से आमंत्रित कलाकारों के द्वारा जशगीत का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिससे भक्तों और श्रद्धालुओं को…

Read More

जांजगीर चांपा ( सलवा जुडूम मीडिया) ग्राम करही, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा — यह वही धरा है, जहां पीढ़ियों से भाईचारे, अपनत्व और परंपराओं की खुशबू फैली रही है। किंतु हाल ही की घटनाओं ने इस ग्राम की आत्मा को झकझोर दिया। 6 सितंबर 2025 को ग्राम के उपसरपंच स्व महेंद्र बघेल का लापता होना और तत्पश्चात उनकी नृशंस हत्या, समूचे गांव के लिए एक गहरी पीड़ा बनकर सामने आई। पुलिस ने अपनी सजगता और परिश्रम से इस जघन्य अपराध के दोषियों—नौ व्यक्तियों सहित एक नाबालिग—को शीघ्र ही न्याय के कटघरे में खड़ा किया। किन्तु दुर्भाग्य यह रहा कि 15…

Read More