चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) नगर के मध्य स्थित नायक नर्सिंग होम जनागल अनुपम प्लाजा में संचालित पद्मिनी मल्टीप्लेक्स में सोमवार को सुबह लगभग 10 से 10.30 के बीच अचानक आग लगने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आग लगने के बाद परिसर से उठता धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया इधर उधर भागते रहे लोग मचा रहा हड़कम, घटना के दौरान मल्टीप्लेक्स के समीप स्थित नायक मेटरनिटी एंड सर्जिकल सेंटर में भी अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों एवं कर्मचारियों ने एहतियात के तौर पर…
Author: Bhupendra Dewangan CG CHIF REPORTER
न्यूज जांजगीर-चांपा(सलवा जुडूम मीडिया) मान्या मंगलम भवन , चांपा में चल रहे संगीतमय पंच दिवसीय श्री पंचम महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तीसरे दिन राम प्रकाट्य उत्सव , राम-सीता विवाह और राम रहस्य की कथा ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया । *परम पूज्य स्वामी कौशलेंद्र कृष्ण जी महाराज* चांपा नगर के वार्ड नंबर एक पर नवनिर्मित मान्या मंगलम भवन के गृह प्रवेश के अवसर पर आयोजित पंच दिवसीय कथा महोत्सव पर परमपूज्य स्वामी कौशलेंद्र कृष्ण जी महाराज,उतराधिकारी दक्षिण महाकाली श्री सिद्ध शक्तिपीठ , ॐ झरना आनंद शिला छत्तीसगढ़ एवं अध्यक्ष भागवत परमार्थ आध्यात्मिक सेवा संस्थान के…
रायपुर(सलवा जुडुम मीडिया) छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने सक्ती जिले के नवा बाराद्वार तहसील के अंतर्गत आने वाले सब-माइनर नहर की शासकीय भूमि पर अन्नपूर्णा राइस मिल के संचालक द्वारा किए गए अतिक्रमण और पर्यावरण प्रदूषण को लेकर जिला कलेक्टर से तीखी शिकायत की है। आरोप है कि क्षेत्र में संचालित अन्नपूर्णा राइस मिल के संचालक ने अपने निजी व्यावसायिक लाभ के लिए न केवल सिंचाई विभाग की जमीन और सड़क पर अवैध कब्जा कर लिया है बल्कि किसानों के पारंपरिक रास्ते को भी पूरी तरह से बंद कर दिया है। शिकायत पत्र के अनुसार किसानों की फसलों की सिंचाई के…
जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) दिनाँक 25/5/2026 होली हंस सरोवर में आयोजित बाल संस्कार शिविर के प्रथम दिन बच्चों को अच्छे संस्कार की नैतिक शिक्षा देते हुए बी के चन्द्रिका ने कहा कि यह महत्वपूर्ण बात है कि हम रात्रि को सोने के पूर्व अपनी जाँच कर की हुई भूल के लिए ईश्वर से क्षमा मांगना एवं आगे इस गलती को दुबारा नहीं करने का वायदा करना तथा दिनचर्या की सारी बातों को बताकर निश्चिंत होकर सोना तथा प्रातः उठते ही प्रथमतः ईश्वर की याद एवं मात पिता की आशीर्वाद से दिन की शुरुवात करें l मानसिक विकास के लिए…
जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) उधारी की रकम वापस लेने के बहाने एक महिला को अकेले बुलाकर उसके साथ जबरन अनाचार (दुष्कर्म) करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना जांजगीर पुलिस ने आरोपी गोवर्धन लाल शर्मा (45 वर्ष), निवासी चांपा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जरूरत का फायदा उठाकर किया अनाचार पीड़िता द्वारा महिला थाना जांजगीर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, उसने अपनी जरूरत…
जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) थाना बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन हंट” के तहत हत्या की इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। *प्रारंभिक जांच में सामने आया है* कि आरोपियों ने उधारी के पैसों को लेकर लगातार हो रहे विवाद, मृतक आयुष कश्यप के बढ़ते प्रभाव, आर्थिक प्रगति एवं व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा से उत्पन्न जलन और द्वेष की भावना के चलते हत्या की साजिश रची थी। *घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद**पुलिस ने आरोपियों…
जांजगीर-चांपा(सलवा जुडूम मीडिया) ठाकुर छेदीलाल शासकीय जिला चिकित्सालय, जांजगीर-चांपा में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के लिए शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ बृजमोहन जागृति को सह प्रभारी सिविल सर्जन सह-मुख्य अस्पताल अधीक्षक का दायित्व सौंपा गया हैं । शासन के आदेश के बाद डॉ जागृति आज 19 मई,2026 दिन मंगलवार को पदभार ग्रहण करेंगे । *एक अनुभवी और सुयोग्य चिकित्सक को मिली कमान* छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में बडा प्रशासनिक फेरबदल किया हैं । आदेश के मुताबिक प्रभारी सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ एस कुजूर का स्थानांतरण बिलासपुर जिला चिकित्सालय में…
चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर दंपत्ति बृजमोहन जागृति , शिशु रोग विशेषज्ञ ,ठाकुर छेदीलाल शासकीय जिला चिकित्सालय जांजगीर-चांपा तथा डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति, महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा जांजगीर-चांपा की पूज्यनीय मातुश्री स्वर्गीय श्रीमति नरबदिया जागृति जी का स्वर्गवास दिनांक 05 मई 2026 सोमवार को हो गया था । उनके निधन उपरांत आयोजित शोक सभा में जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमति कमलेश जांगड़े, वरिष्ठ नेता कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, उर्जावान नेता रवि पाण्डेय , नपाध्यक्ष प्रदीप नामदेव,डॉ श्रीमति कुमुदिनी द्विवेदी,जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती ,डॉ रविन्द्र द्विवेदी, उर्दू अकादमी के अध्यक्ष रह चुके सलीम मेमन, अनंत थवाईत,लक्ष्मीचंद देवांगन,कमल देवांगन, संतोष थवाईत अध्यक्ष…
चांपा (सलवा जुडूम मीडिया मीडिया): चांपा नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बैरियल चौक से लेकर मोदी तक की सड़क की जर्जर स्थिति और अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की चुप्पी शहरवासियों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। नोटिस के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिका चांपा ने बीते 16 अप्रैल 2026 को बैरियल चौक के दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने हेतु सख्त नोटिस जारी किया था। इस आदेश में स्पष्ट कहा गया था कि 3 दिनों के भीतर स्वयं कब्जा नहीं हटाने पर पालिका द्वारा कड़ी…
जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) जिले के थाना चांपा के कुदरी बैराज में एक युवक ने नदी में कूदने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है घटना 5. मई 2026दिन मंगलवार शाम 5 की बजे की घटना है एक ऑटो चालक ने कुदरी बैराज के कार्यालय पहुंच कर बताया कि एक युवक बैराज के ऊपर से एक लड़का अपना मोबाइल फोन को फेंककर नदी में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही बैराज में तैनात चौकीदार मौके पर पहुंचे और 30मिनट तक आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया और कुछ भी जानकारी नहीं मिला तो इसकी सूचना तत्काल…

