चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) चांपा शहर के रेलवे स्टेशन परिसर , चांपा में स्थित ऐतिहासिक पलटन बाबा हनुमान मंदिर श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र हैं । इस प्राचीन मंदिर की महिमा दूर-दूर तक फैली हुई हैं । यहां विराजे संकटमोचक हनुमान जी के दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हर मंगलवार और शनिवार को श्रद्धालु भक्तों का तांता लगा रहता हैं। ऐसी मान्यता हैं कि यह मंदिर अंग्रेजों के जमाने का हैं , जब यहां पलटन छावनी हुआ करती थी । तभी से यहां हनुमान जी की सिंदूरी प्रतिमा स्थापित हैं ,जो भक्तों के सभी संकट हर लेती हैं । मंदिर के गर्भगृह में बजरंग बली के साथ-साथ राम जानकी, साई बाबा, शिवलिंग के अतिरिक्त छोटी-छोटी कई मूर्तियां भी विराजमान हैं , जिनका श्रृंगार नारियल, सिंदूर और पीपल के पत्तों से किया जाता हैं ।

*सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और भजन-कीर्तन से गूंजता हैं परिसर*
यहां प्रतिदिन संकटमोचक हनुमान जी की पूजा-आराधना के साथ ही विशेष दिनों पर सुंदरकांड पाठ, बजरंग बाण, हनुमान चालीसा के बाद संगीतमय भजन-कीर्तन का आयोजन होता हैं । ढोल-मजीरे की थाप और जय श्री राम के जयकारों से पूरा रेलवे परिसर भक्तिमय हो जाता हैं । मंदिर में जलते दीये और घंटे-घंटियों की ध्वनि मन को शांति प्रदान करती हैं । धार्मिक आस्था रखने वाले शशिभूषण सोनी और पूर्व पार्षद श्रीमति शशिप्रभा सोनी मंगलवार को मंदिर पहुंचकर रोठ और मिठाई प्रसाद का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को वितरित किया । शशि भूषण सोनी ने कहा कि संकटमोचक हनुमान जी की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे । बजरंग बली के आशीर्वाद से जीवन से सभी संकट दूर हो और घर-परिवार में सुख , शांति , समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य बना रहे ।

रेलवे से सफर करने वाले यात्री भी यहां रुककर हनुमान जी का दर्शन और पूजन करना नही भूलते । रेल्वे स्टेशन के पास रहने वाले पूर्व पार्षद तथा अधिवक्ता गणेश श्रीवास, मनोज मित्तल, गिरधारी जालान,गणपति राव तथा स्थानीय लोगों का मानना हैं कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नतें पूरी होती हैं ।





