चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) भारतीय संस्कृति में पर्व और त्यौंहार केवल खुशियां मनाने का माध्यम नही होते , बल्कि वे बहन के स्नेह , भाई के प्रेम , अपनत्व और आत्मीयता को और अधिक गहरा करने वाले अनमोल पर्व होते हैं ।दीपावली का पर्व बीत जाने के बाद भी उसका स्नेह और अपनापन जब मिलन में बदल जाएं , तो वह क्षण जीवन की अमूल्य धरोहर बन जाता हैं । ऐसा ही एक भावुक और आत्मीय क्षण , कोसा,कांसा और कंचन की नगरी, चांपा में देखने को मिला ।

दीपावली के बाद रेल्वे स्टेशन रोड , चांपा में स्थित श्रीमती शांता – महेंद्र गुप्ता के निवास पर शशिभूषण सोनी अपनी अर्द्धांगिनी श्रीमति शशिप्रभा सोनी के साथ पहुंचे। बहन शांता ने बड़े ही आदर भाव के साथ उनका सत्कार किया ।

घर पहुंचते ही एक सगी बड़ी बहन की तरह श्रीमति शांता गुप्ता ने प्रेमपूर्वक तिलक लगाया , आरती की और स्नेह से भरे वातावरण में कुशलक्षेम पूछी । मना करने पर भी बहन ने प्रेम पूर्वक सुस्वादु भोजन कराया और उपहार देकर विदा की । बहन के इस निश्छल प्रेम और आतिथ्य से शशिभूषण सोनी दंपत्ति अभिभूत हो गए ।इस अवसर पर प्रिंट मीडिया के शशिभूषण सोनी ने कहा , बहन का प्रेम दुनिया की सबसे बड़ी पूंजी हैं । बहन के घर का भोजन , उसका तिलक और उसका आशीर्वाद , यही जीवन की सच्ची खुशी हैं ।

श्याम बाबा से की प्रार्थनाएंमिलन के इस पावन अवसर पर सोनी परिवार ने श्रीखाटू श्याम जन्मोत्सव के अवसर पर खाटू श्याम जी से प्रार्थना की , कि प्रिय शांता – महेंद्र गुप्ता जी पर अपना आशीर्वाद सदैव बनाएं रखे । वे हमेशा दीर्घायु रहें , स्वस्थ रहें और अपने परिवार के साथ हमेशा सुखी-संपन्न रहें ।

यह मिलन इस बात का प्रतीक हैं कि रिश्ते दूरियों से नही, दिलों के स्नेह से मजबूत होते हैं ।







