चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) चांपा पुलिस ने खिरसाली पारा नदी किनारे सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 12 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से कुल 30,760 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और एक बोरी फट्टी जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस को 3 सितंबर 2026 को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि खिरसाली पारा नदी किनारे कुछ लोग इकट्ठा होकर ताश की पत्तियों पर पैसों का दांव लगाकर ‘काटपत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना चाम्पा पुलिस की टीम ने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड मारकर सभी 12 जुआरियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम:
1. नीरज दास (भोजपुर, चांपा) 2. विजय देवांगन (थाना चौक, चांपा) 3. राजेश देवांगन (संजय नगर, चांपा) 4. बबलू सेन (बेलदारपारा, चांपा) 5. अरूण बघेल (बैरियर चौक, चांपा) 6. प्रसाद मोहन (बिरगहनी चौक, थाना जांजगीर) 7.विक्रम दास (बिरगहनी, थाना जांजगीर) 8. भावेश दास (संजय नगर, चांपा) 9. रितेश मिरी (बरपाली चौक, चांपा) 10. दीपक सिंह (राजापारा, चांपा) 11. हीरा सहिस (बैरियर चौक, चांपा) 12. जगदीश दास (बैरियर चौक, चांपा)

कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
पुलिस ने आरोपियों के पास और फड़ से मिले माल को जब्त कर उन्हें मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार कर लिया। चाम्पा पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में अवैध जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।



