जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) सिर्फ सर्किट और सिग्नल की उलझनों को ही नहीं, बल्कि कामयाबी के हर कड़े पैरामीटर को पार करते हुए श्रीमती अर्चना – अमिताभ राठौर ने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में अपनी पीएचडी (Ph.D.) की उच्च शिक्षा पूरी कर ली है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
श्रीमती अर्चना राठौर, स्वर्गीय श्री बोलोराम राठौर (भडेसर) एवं स्वर्गीय श्री दशाराम राठौर (जांजगीर) की प्रपौत्री हैं। वे जल संसाधन विभाग राजनांदगांव के पूर्व कार्यपालन अभियंता श्री राम सिंह राठौर एवं श्रीमती उषा राठौर की सुपुत्री हैं।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर परिवार और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है, “तुम्हारी यह रिसर्च और ज्ञान दुनिया को रोशन करे, हमें तुम पर बेहद गर्व है।” अर्चना की यह सफलता आज की युवा पीढ़ी और विशेषकर बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।




