बच्चों की शिक्षा, पोषण और पारिवारिक लालन-पालन के लिए जीवनभर आर्थिक सहायता का उल्लेख, अंतिम संस्कार के करीब ₹2.50 लाख खर्च की सहायता का भी जिक्र
चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) मृतक शिव सहीस के परिवार के बच्चों की शिक्षा, पोषण एवं पारिवारिक लालन-पालन के लिए प्रतिमाह 25 हजार रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने के संबंध में लिखित इकरार किए जाने का मामला सामने आया है। यह इकरार 10 सितंबर 2026 को 50 रुपये के स्टाम्प पेपर पर तैयार किया गया है, जिसमें संबंधित पक्षों और गवाहों के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं।

स्टाम्प पेपर पर दर्ज इकरारनामे के अनुसार, थाना प्रभारी चांपा के पद पर पदस्थ रहने वाले संबंधित थाना प्रभारी द्वारा मृतक शिव सहीस के परिवार के बच्चों की शिक्षा, पोषण और पारिवारिक लालन-पालन के लिए प्रतिमाह 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की बात कही गई है।

दस्तावेज में आर्थिक सहायता को सतत एवं निरंतर रूप से जारी रखने का उल्लेख है। इकरारनामे में सहायता को जीवनभर जारी रखने की बात भी दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। साथ ही माता-पिता के बाद बच्चों को भी यह सहायता दिए जाने का उल्लेख दस्तावेज में किया गया है।
अंतिम संस्कार के खर्च का भी उल्लेख
लिखित इकरारनामे में मृतक शिव सहीस के अंतिम संस्कार में हुए लगभग ढाई लाख रुपये के खर्च के लिए भी आर्थिक सहायता दिए जाने की बात दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

₹50 के स्टाम्प पेपर पर हुआ लिखित इकरार
इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि परिवार को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन केवल मौखिक रूप से नहीं बल्कि ₹50 के स्टाम्प पेपर पर लिखित रूप में दर्ज किया गया है। दस्तावेज पर दिनांक 10/09/2026 अंकित है तथा संबंधित पक्षों एवं गवाहों के हस्ताक्षर भी दिखाई दे रहे हैं।

अब इस लिखित इकरारनामे के सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि इसमें दर्ज आर्थिक सहायता कब से और किस प्रकार लागू होगी तथा भविष्य में इसका नियमित रूप से पालन किस तरह किया जाएगा। मृतक शिव सहीस के परिवार को मिलने वाली इस सहायता के क्रियान्वयन पर अब सभी की नजर रहेगी।
नोट: इकरारनामे में दर्ज तथ्यों और हस्ताक्षरों की स्वतंत्र कानूनी पुष्टि संबंधित सक्षम प्राधिकारी द्वारा की जानी शेष है।



