जांजगीर (सलवा जुडूम मीडिया) विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, बौद्धिक विकास एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पीएम श्री आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में करियर गाइडेंस सेमिनार एवं क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा करियर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय की प्राचार्या परमेश्वरी सोनी मैडम का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही रेखा तिवारी मैडम, पारिया मैडम तथा विद्यालय के समस्त हायर एजुकेशन स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में सेंटर हेड देवेन्द्र धनकर सर, गौरव राठौर, गौरव सिंह, अदिति मैडम, कृतिका सिंह, रजत सर दीपक सर ,कृतिका यादव ,प्रतीका,साक्षी मैडम एजुकेशन हब के समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने विद्यार्थियों को करियर संबंधी उचित मार्गदर्शन प्रदान करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अध्ययन की सही रणनीति एवं लक्ष्य निर्धारण के विषय में उपयोगी जानकारी साझा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एजुकेशन हब के फाउंडर डायरेक्टर धनंजय चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों से कहा कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बाद विषयों का चयन पूरी सोच-समझ और अपनी रुचि के अनुसार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सही समय पर सही निर्णय ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बनता है। उन्होंने इंजीनियरिंग, मेडिकल, प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी शिक्षा, सरकारी सेवाओं तथा अन्य रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जांजगीर के टीआई जयप्रकाश सर एवं सीएसपी खरपड़े मैडम ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों ने यातायात सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल एवं प्रेरणादायक ढंग से उत्तर दिया।कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता, सामान्य ज्ञान, आत्मविश्वास तथा स्वस्थ प्रतियोगी भावना का विकास करना था, जिसमें कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा।

अंत में विद्यालय परिवार एवं एजुकेशन हब के समस्त शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया। सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, अतिथियों, शिक्षकों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।





