जांजगीर (चांपा सलवा जुडूम मीडिया) छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025 को “रजत जयंती वर्ष” के रूप में पूरे प्रदेश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जांजगीर के विद्यार्थियों ने जांजगीर ग्राउंड में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर राज्य की लोक संस्कृति को जीवंत कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्जन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया।
इसी क्रम में ज्ञानोदय विद्यालय जांजगीर की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत “सुआ गीत – फुलगे चिरैया” पर मनमोहक नृत्य ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत की। नृत्य की ताल, हावभाव और रंग-बिरंगे परिधानों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।बच्चों के उत्साह, ऊर्जा और रचनात्मकता से पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा।।
विद्यालय का सांस्कृतिक आयोजन डॉ. सुरेश यादव के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय से प्रिया कोसरे, रीनू राठौर, राकेश पथारे एवं विनोद कुमार बरेठ शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अपने राज्य छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और गौरव के प्रति सम्मान, गर्व और जागरूकता की भावना विकसित करना था। छत्तीसगढ़ की संस्कृति हमारी असली पहचान है। विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जुड़कर आगे बढ़ाना और उनमें सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन करना इस आयोजन का मूल उद्देश्य था।




