जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) श्रीलंका में भारत का नाम रौशन करने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी, विजय उपरांत महाकाली आश्रम पहुंचकर स्वामी सुरेन्द्र नाथ जी से आशीर्वाद लिया। हाल ही मे श्रीलंका में आयोजित वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में इतिहास रचते हुये हल्क फिटनेस क्लब के दो खिलाडी शानू राय (ओपन केटेगरी ) और सूर्याभन कुमार (जूनियर केटेगरी ) में 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को कुल 5 मैडल्स दिलाया और पूरे विश्व में भारत का नाम रौशन किया है। श्रीलंका में 27 से 30 नवंबर तक हुये, इस अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबले में यह उपलब्धि हासिल कर जांजगीर जिले का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रौशन किया है।

खिलाड़ियों की टीम, नगर वापसी करते ही आशीर्वाद लेने महाकाली आश्रम जांजगीर पहुँचकर आश्रम के पीठाधीश स्वामी सुरेन्द्र नाथ जी से आशीर्वाद लिया। स्वामी जी ने जीतने वाले खिलाड़ियों, उनके कोच और पूरे हल्क फिटनेस क्लब को आशीर्वाद और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इसी तरह आप मेहनत करें और जिले का परचम वैश्विक स्तर पर लहराएँ, हमारी शुभकामनाएँ आपके साथ हैं।


