जांजगीर-चांपा जिले में सड़क दुर्घटना का आंकड़ा अत्यंत डराने वाला । हर दूसरे दिन दुर्घटना में लोगों की जा रही जान , ट्रामा सेंटर के आभाव में हो रही हैं सबसे ज्यादा मौतें
न्यूज़ जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने दिनांक 31 दिसंबर 2025 को पुलिस लाइन जांजगीर में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर वर्ष 2025 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया ।जिले के पत्रकार बंधुओं को आमंत्रित कर वर्ष भर होने वाले अपराधों का सिलेसिलेवार लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि हत्या के 29 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिसमें अब-तक 24 मामले का निराकरण कर लिया गया हैं । पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक बाजारों में लूट और उठाईं गिरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भी प्रभावी कदम उठाने की बात कही हैं। जिले में अपराध नियंत्रण में 94 प्रतिशत से अधिक मामलों का सफल निराकरण किया गया हैं ।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए हर सवाल का जबाब दिया गया
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब भी दिया। पुलिस अधीक्षक पाण्डेय ने विभिन्न मामलों में पुलिस की सफलता पर खुलकर बातचीत भी की । उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष हत्या के कुल 29 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिसमें 24 मामले का निराकरण कर लिया गया हैं और शेष अन्य मामलों की छानबीन की जा रही हैं । इसी तरह हत्या के मामले में कुल 33 मामले दर्ज हुए हैं जो कि पिछले वर्ष की अपेक्षा 6 अधिक हैं इनमें से 9 मामले अनसुलझे हैं ।

साप्ताहिक बाजार में लूट-पाट और उठाईगीरी की घटनाएं चिंताजनक
प्रिंट मीडिया से जुड़े हुए शशिभूषण सोनी ने एक प्रश्न पूछा कि आजकल ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खासकर साप्ताहिक बाज़ार में कही सप्ताह में एक दिन तो कही दो-दिन बाजार लगता हैं । वहां पर आए दिन लूट और उठाईं गिरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस को इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी क़दम उठाने चाहिए। बाजारों में सुरक्षा बलों को तैनात और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने से इन घटनाओं को कम किया जा सकता हैं । पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने सकारात्मक ज़वाब दिया और कहा कि हमने अन्य जिलों की तरह अपने जांजगीर-चांपा जिले में भी इस दिशा में पहल करके साप्ताहिक और हाट-बाजारों में पुलिस तैनात करेंगे ।

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा अपराधिक मामलों में हैं सख्त
जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के नेतृत्व में 2025 वर्ष भर जिले में अपराधों पर नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने में सफलता प्राप्त की गईं । जिले में घटित गंभीर अपराधों को सुलझाने, अपराधों के रोकथाम, सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम, साईबर अपरायों के रोकथाम एवं जागरूकता तथा सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से लगातार जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने कई कदम उठाये गये हैं।

दिनांक 31 दिसंबर ,2025 को जिले में “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा बीते वर्ष 2025 की कार्यवाहियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई
जिले की पुलिस ने गंभीर मामलों में त्वरित कार्यवाही कर गहन विवेचना करते हुए अपराध नियंत्रण में अनुकरणीय कार्य किया है तथा जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर के द्वारा 10%से अधिक मामले लंबित नही रखने का निर्देश दिया गया था।जिसके विरुद्ध जांजगीर चाम्पा में केवल 5.92% लंबित रहे ।
वर्ष 2025 में जिले में वर्ष भर में कुल 5489 अपराधिक मामले दर्ज हुये है जिसमें 5164 मामलों का लगभग 94% मामलों का सफल निराकरण किया गया,जो सफल समाधान दर को दर्शाती हैं ।


