पामगढ़ (सलवा जुडूम मीडिया) जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि, पामगढ़ तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्यवाही के बाद पूरे तहसील कार्यालय में अफरा-तफरी माहौल और तहसील कार्यालय में हड़कंप का मच गया हैबताया जा रहा है कि, दोनों अधिकारियों पर चोरभट्टी धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी से रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। किसी शासकीय कार्य और प्रक्रिया को आगे बढ़ाने या अनुकूल कार्रवाई के बदले रिश्वत की मांग की गई थी। पीड़ित उपार्जन केंद्र प्रभारी ने इस पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से किया गया था। शिकायत की सत्यता की प्राथमिक जांच के बाद करप्शन ब्यूरो ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व नियोजित जाल बिछाया, और योजना के तहत आज पामगढ़ तहसील कार्यालय में कार्रवाई की गई। जैसे ही अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथ धरदबोच लिया,एंटी करप्शन ब्यूरो की इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और आम लोगों में हड़कंप मच गया, और पामगढ़ तहसील कार्यालय के परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम दोनों आरोपियों को लेकर तहसील कार्यालय में ही प्रारंभिक पूछताछ कर रही है, रिश्वत की राशि जब्त कर, आवश्यक दस्तावेजों व साक्ष्यों को भी बारीकी से जांच कर रही है। बता दे कि, एंटी करप्शन ब्यूरो इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इस मामले में और भी अधिकारी या कर्मचारी शामिल तो नहीं हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया जाएगा। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा और रिमांड की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।


