जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) जिले के बलौदा ब्लॉक अंतर्गत आने ग्राम पंचायत कमरीद निवासी डॉक्टर रामखिलावन यादव संपादक जनादेश 24न्यूज को छत्तीसगढ़ जर्नालिस्ट यूनियन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार में विशिष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय पत्रकार रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है।

इस सम्मान से डॉक्टर रामखिलावन यादव ने इस सम्मान पाने के लिए विशेष प्रयास करने वाले वरिष्ठ शिक्षक एवं पत्रकार मूलचंद गुप्ता जी एवं कुलवंत सिंह सलूजा को इनका श्रेय दिया यह सम्मान छत्तीसगण जर्नालिस्ट यूनियन के प्रादेशिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह भिलाई दुर्ग में के ऑडिटोरियम हाल में दिया गया है इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मानित होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी की लहर है।






