जांजगीर-चांपा(सलवा जुडूम मीडिया) ठाकुर छेदीलाल शासकीय जिला चिकित्सालय, जांजगीर-चांपा में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के लिए शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ बृजमोहन जागृति को सह प्रभारी सिविल सर्जन सह-मुख्य अस्पताल अधीक्षक का दायित्व सौंपा गया हैं । शासन के आदेश के बाद डॉ जागृति आज 19 मई,2026 दिन मंगलवार को पदभार ग्रहण करेंगे ।

*एक अनुभवी और सुयोग्य चिकित्सक को मिली कमान*
छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में बडा प्रशासनिक फेरबदल किया हैं । आदेश के मुताबिक प्रभारी सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ एस कुजूर का स्थानांतरण बिलासपुर जिला चिकित्सालय में किया हैं। वही शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ बृजमोहन लाल जागृति को जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल का नया प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बनाया गया हैं । यही पर शिशु रोग विशेषज्ञ के रुप में कार्यरत रहे डॉ जागृति को अब प्रभारी सिविल सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई हैं। उन्होंने बताया कि डॉ बृजमोहन जागृति बिसाहू दास महंत शासकीय चिकित्सालय,चांपा में लंबे समय से शिशु रोग विशेषज्ञ तथा इसी पद पर जिला चिकित्सालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं । बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके अनुभवों और समर्पण को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें जिले की सबसे बड़ी स्वास्थ्य इकाई की कमान सौंपी हैं ।
*जिम्मेदारियों पर फोकस*
सिविल सर्जन का पद जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माना जाता हैं ।ओपीडी, आईपीडी, आपातकालीन सेवाएं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन और स्टाफ प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी अब डॉ जागृति के पास रहेगी । जिले के नागरिकों को उम्मीद हैं कि उनके नेतृत्व में चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर इलाज व सुविधाएं मिलेंगी ।

*शुभचिंतकों ने दी बधाई*
डॉ जागृति की नियुक्ति पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों , प्रेस क्लब चांपा अध्यक्ष डॉ कुलवंत सिंह सलूजा, भूपेन्द्र देवांगन संपादक सलवा जुड़ूम मीडिया तथा लेखक शशिभूषण सोनी, जीत बहादुर साहू (PRA), चांपा सेवा संस्थान के अध्यक्ष मनोज कुमार मित्तल, श्रीमति प्रेमलता कौशिक,श्रीमति संगीता पाण्डेय, डीईओ सक्ती डॉ कुमुदिनी द्विवेदी,श्रीमति मीनाक्षी-मोहन सोनी भाजपा महिला मोर्चा सहित सामाजिक, धार्मिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया हैं । सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की हैं ।




