चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) वार्ड क्रमांक 25 में कन्या जन्म देने वाले यादव दंपति, ज्योति यादव, को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चांपा इकाई द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नवजात बेटी के जन्म पर दंपति को सम्मान पत्र एवं बच्ची के लिए उपहार भेंट किया गया।इस अवसर पर पार्षद श्रीमती पुष्पा सिंह, नामांकित पार्षद श्वेता श्रीवास, पूर्व पार्षद मीरा पत्की, पूर्व पार्षद रजनी देवांगन एवं पूर्व पार्षद जया गोपाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चांपा इकाई की प्रमुख संगीता पाण्डेय ने दंपति को सम्मानित करते हुए कहा कि बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चांपा इकाई द्वारा अब तक लगभग 200 कन्या जन्म देने वाले दंपतियों को सम्मान पत्र प्रदान किया जा चुका है। साथ ही, संस्था द्वारा प्रकाशित स्मारिका में इन सम्मानित दंपतियों के नाम भी प्रकाशित किए गए हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से बेटी के जन्म को खुशी और सम्मान से जोड़ते हुए समाज में बेटी बचाने और बेटी पढ़ाने का संदेश दिया गया।






