25 मई को संत स्वामी सुरेन्द्र नाथ जी के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में, महाकाली आश्रम जांजगीर में कल से स्वामी जी के अनुयायियों ने तैयारी प्रारम्भ कर दी थी, कल से ही आश्रम का द्वार सजने लगा, सुबह से ही स्वामी जी के अनुयायियों और उनके चाहने वाले बधाई देने फूलों और गुलदस्तों के साथ आने लगे, बिलासपुर, रायपुर, भाटापारा, दुर्ग, सुरजपुर, कोरिया जिलों से भी स्वामी जी के भक्त उन्हें बधाई देने महाकाली आश्रम पहुँचे, स्थानीय विधायक, ज़िला पंचायत सदस्य, विभिन्न आयोग और समितियों के अध्यक्ष, जिले में पदस्थ प्रशासनिक महकमे के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस महकमा भी स्वामी जी को बधाई देने महाकाली आश्रम पहुँचा। पूरा आश्रम और माता काली दरबार फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। शाम को भक्तों ने बड़े उत्साह से खिचड़ी और शर्बत बाँटा, गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई, फिर संध्या आरती हई, स्वामी जी ने सात्विक केक काटा, तत्पश्चात प्रसाद भक्तों में बांटा गया। बड़े धूमधाम किन्तु सादगी और श्रद्धा के साथ पूज्य गुरुदेव स्वामी सुरेन्द्र नाथ का जन्मदिन मनाया गया।
Latest News
- चांपा के इतिहास में दर्ज 1983 का जनांदोलन और गोलीकांड, 43 साल बाद भी याद हैं राजकरण दुग्गड़,,,
- बैंक में बंधक जमीन का सौदा कर ऐंठे लाखों रुपये, रजिस्ट्री के नाम पर करता रहा टालमटोल; न्यायिक रिमांड पर,,,,
- कन्या जन्म देने वाले यादव दंपति का सम्मान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ इकाई ने दिया सम्मान पत्र और उपहार,,,
- नशामुक्ति के संकल्प के लिए युवाओं ने बनाया ‘संकल्प चक्र’ — MY Bharat Janjgir-Champa द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,,,
- सेवा संकल्प अभियान ! देशव्यापी अभियान में होंगे जनसेवा के विविध कार्यक्रम,,,
- “हर घर को स्वर्ग बनाना ही मनुष्य जीवन का लक्ष्य हो” — ब्रह्माकुमार आशीष,,,,
- समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव,,,
- देवरी-चिचोली में पिकनिक का मातम: हसदेव नदी में डूबे तीन छात्रों की मौत, SDRF ने बरामद किए शव,,,
Sunday, September 27

