जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंचकर घायलों को त्वरित इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया तथा रात्रि में ही ट्रक चालक आरोपी अजीत कुमार पिता हरिंदर राय उम्र 23 साल निवासी मूडा थाना गोरखा जिला छपरा (बिहार) जांजगीर चांपा जिले नवागढ़ क्षेत्र के नेशनल हईवे, सुकली चौक में बीते रात करीबन 12.30 को ट्रक चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम सुकली एनएच रोड में स्कॉर्पियो वाहन को ठोकर मार दिया जिसे स्कॉर्पियो में सवार 5 लोगों की मृत्यु हो गया। एक्सीडेंट की प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय…
Author: Bhupendra Dewangan CG CHIF REPORTER
जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) हल्क फिटनेस क्लब* अब सिर्फ नाम नहीं अपितु चैम्पियंस का ब्रांड बन चुका है एक बार फिर हल्क फिटनेस क्लब के ज़ाबाज़ और दबंग खिलाड़ी *शानू रॉय* ने नई उपलब्धि हासिल करते हुवे हल्क फिटनेस क्लब का नाम पूरे भारतवर्ष में शीर्ष पटल पर ले आया है ।खेल जगत के लिए गर्व का क्षण, भारत का अब तक का सबसे बड़ा पावरलिफ्टिंग दल वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में इतिहास रचने को तैयार हैं जिसके लिए पूरे भारतवर्ष से 52 खिलाड़ियों का चयन इस मुक़ाबले के लिए हुआ है जिसमे से छत्तीसगढ़ प्रदेश से 8 खिलाड़ियों…
पंडित सुंदरलाल शर्मा पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति हुए शामिल* जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) जब तक यह धरती , सूर्य, चंद्रमा रहेंगे , तब तक भगवान की कथा रहेगी । कथा कहने और सुनने वाले बदलते रहेंगे लेकिन कथा अनवरत थी अनवरत रहेंगी । यह बातें श्री शिवरीनारायण मठ महोत्सव में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यासपीठ की आसंदी से अनंत श्रीविभूषित श्री स्वामी मधुसूदनाचार्य वेदांताचार्य जी महाराज ने उद्धृत की । उन्होंने कहा कि भगवान रामभद्र जी माता शबरी की जन्मभूमि शिवरीनारायण भी आए और उनकी कर्मभूमि पंपासर पहुंचकर दर्शन भी दिए ।…
जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) प्रतिक राठौर के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.11.2025 को दोपहर 02/30 बजे अस्पताल में बैठकर टीवी की मरीज का सैंपल को जिला अस्पताल जांजगीर ले जाने के लिए पैकिंग कर रहा था तभी ग्राम महंत निवासी ज्वाला सिंह आरोग्य अस्पताल महंत के अंदर घुसकर तुम मेरे खिलाफ पहले थाना में रिपोर्ट किये हो कह कर जान से मारने की धमकी देकर अश्लील गाली गलौज करते हुए अपने हाथ में रखें डंडा से मारपीट करने लगा बीच बचाव करने अस्पताल के अन्य स्टाफ आए तो उनको भी जान से मारने की…
चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) चांपा नगर कोसा कांसा कंचन के साथ ही कुश्ती प्रतियोगिता के लिए भी अपनी राष्ट्रीय पहचान रखता है और यह पहचान दिलाने वाले स्व गुरूजी मोहित राम यादव को इसका श्रेय जाता है जिन्होंने 1952 में चांपा के डोगाघाट मंदिर परिसर में श्री हनुमान व्यायाम शाला की स्थापना करके अनेकों युवाओं को पहलवान बनाया किंतु यह दुखद है आज उनके द्वारा स्थापित अखाड़े को तथाकथित मंदिर समिति के लोगों द्वारा तोड़ दिया गया है जिसकी कानूनी लड़ाई लड़ी जा रही है। इसी बीच स्वर्गीय गुरुजी मोहित राम यादव के सुपुत्र से हनुमान व्यायाम शाला सेवा समिति…
जांजगीर (सलवा जुडूम मीडिया) ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर में बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, फैंसी ड्रेस और वनभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मॉ सरस्वती के छाया चित्र पर धूप पूजन के साथ हुई। संपूर्ण आयोजन का संचालन प्राचार्य डॉ. सुरेश यादव के मार्गदर्शन में किया गया। बाल दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. श्रीमती अर्चना यादव ने बच्चों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। प्राचार्य डॉ. सुरेश यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में…
चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) घोघरा नाला क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। रोहित महंत नामक युवक की डंडे से मारपीट कर तथा गला दबाकर हत्या करने वाले 6 आरोपियों को चांपा पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा भी जप्त कर लिया है। *गिरफ्तार आरोपियों के नाम* 1. सागर कर्ष पिता छतराम कर्ष उम्र 27 वर्ष 2. नागेश्वर नायडू पिता राजू नायडू उम्र 23 वर्ष 3. अश्वनी कुमार सतनामी पिता लक्ष्मी प्रसाद सतनामी उम्र 24 वर्ष 4. विजय श्रीवास पिता नर्मदा श्रीवास…
चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) चोरी का सामान खरीदने वाले 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्ता। दीपावली पर स्कूल बंद होने के बाद स्कूल में प्रवेश कर कक्षाओं से कुल 6 पंखे, कंप्यूटर कक्ष की वायरिंग तथा नल को तोड़फोड़ कर की गई थी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी, गिरफ्तार आरोपी 1. लोमस देवांगन पिता ओंकार प्रसाद उम्र 42 वर्ष निवासी सिवनी 2. गुलशन केवट पिता भार्गूलाल केवट उम्र 23 वर्ष निवासी सिवनी थाना चांपा, थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम सिवनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में दिनांक 18.10.25 को स्कूल बंद होने के बाद अज्ञात चोरों के द्वारा स्कूल से पंखा, वायरिंग…
चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) जड़-भरत चरित्र, ध्रुव , प्रह्लाद चरित्र, नरसिंह अवतार सहित जीवन से जुड़ें हुए विभिन्न विषयों पर पंडित नारायण महराज ने आध्यात्मिक प्रवचन दिया और बोले *श्रीमद्भागवत कथा ! जीवन के लिए हैं सीख* श्रीमद्भागवत कथा एक प्राचीन और पवित्र ग्रंथ हैं , जो भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं तथा उनके भक्तों की कथाओं का वर्णन करता हैं । यह आनंदमई कथा जीवन के लिए कई महत्वपूर्ण सीख प्रदान करती हैं जैसें कि जीवन में कैसे भी घर में रहते हुए कैसे भी स्थिति बन जाए, माता-पिता, भाई-बहन या फिर किसी के प्रति भी कैसी भी वैमनस्यता हो…
चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) कोसा, कांसा और कंचन की नगरी चांपा के शिवाय मारुति बिहार कालोनी, शासकीय बिसाहू दास महंत चिकित्सालय के पास श्रीमद्भागवत कथा का शुभांरभ कलश यात्रा निकालकर की गई । दिनांक 12 नवंबर 2025 से 19 नवंबर 2025 तक सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन तपसी आश्रम डोगाघाट मंदिर के पास हसदेव नदी के तट पर जल कलश भरकर कलशयात्रा निकाली गई । परंपरागत पीली और लाल साड़ियों में सौभाग्यवती मातृ-शक्ति , बहनें और छोटी-छोटी कन्याएं बैंड-बाजा एवं भजन-कीर्तन के साथ दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर डोगा घाट से कलश यात्रा प्रारंभ होकर मोदी चौक, थाना चौक, लायंस…

