जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) जिले के राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए कलेक्टर ने तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक आधार पर जारी इस आदेश में 11 अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। माना जा रहा है कि इस फेरबदल का उद्देश्य राजस्व कार्यों में तेजी लाना और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार नवागढ़ श्रीमती आराधना प्रधान को अतिरिक्त तहसीलदार बलौदा पदस्थ किया गया है। वहीं राजकुमार मरावी को जांजगीर से चांपा तहसीलदार बनाया गया है।…
Author: Bhupendra Dewangan CG CHIF REPORTER
जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) जांजगीर द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने हत्या के एक चर्चित मामले में दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और ₹5,000-₹5,000 अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम भोथिया का है, जहां पुरानी रंजिश के चलते युवक की लोहे के रॉड और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। अभियोजन के अनुसार, 10 मई 2025 को हुई इस घटना में आरोपियों ने देवी प्रसाद कश्यप पर जानलेवा हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच पूरी कर न्यायालय में चालान पेश किया। सुनवाई के…
चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) नगर के समीप घाटोली चौक के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों मृतक कमरीद गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी…
कोरबा (सलवा जुडूम मीडिया) जनपद पंचायत कोरबा में प्रशासनिक शुचिता को तार-तार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ पदस्थ सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी शेरसिंह डडसेना की अनुकंपा नियुक्ति पूरी तरह फर्जीवाड़े और संशय के घेरे में है। आरोपी अधिकारी पिछले 25 वर्षों से बिना किसी वैध रिकॉर्ड के सरकारी खजाने को चूना लगा रहा है। डडसेना की व्यक्तिगत नस्ती फाइल में अनुकंपा नियुक्ति का मूल आदेश मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र और अनिवार्य गोदनामा जैसे बुनियादी कागज गायब हैं। बिलासपुर संयुक्त संचालक कार्यालय ने लिखित में साफ कर दिया है कि उनके रिकॉर्ड…
कोरबा (सलवा जुडूम मीडिया) सरकारी विभागों में पारदर्शिता लाने के लिए बने सूचना का अधिकार अधिनियम RTI को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड DSPM कोरबा पूर्व के अधिकारी ठेंगा दिखा रहे हैं। जन सूचना अधिकारी विनय सोनी कार्यपालन अभियंता और प्रथम अपीलीय अधिकारी के.एल. देवांगन अधीक्षण अभियंता की लापरवाही के चलते अब यह मामला राज्य सूचना आयोग रायपुर पहुंच गया है। क्या है पूरा मामला? करोड़ों का टेंडर, को लेकर जानकारी छुपाया जा रहा है l आरटीआई कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार साहू ने फ्लाई ऐश परिवहन से जुड़ी कंपनियों मेसर्स हेम्स कॉर्पोरेशन सर्विसेज इंडिया लिमिटेड और मेसर्स मधुसूदन अग्रवाल प्रोजेक्ट…
कोरबा (सलवा जुडूम मीडिया) विज्ञान कहता है कि एक इंसान एक ही समय पर दो अलग-अलग जगहों पर नहीं हो सकता लेकिन कोरबा के शिक्षा विभाग में यह चमत्कार पिछले 18 साल से कागजों पर चल रहा है। कोरबा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोरकोमा में पदस्थ शिक्षिका रामकुमारी साहू पर फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी हथियाने और सरकारी खजाने को करोड़ों का चूना लगाने का बेहद संगीन मामला सामने आया है। आरटीआई कार्यकर्ता और पत्रकार जितेंद्र कुमार साहू द्वारा कलेक्टर जनदर्शन और सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपे गए सरकारी दस्तावेज इस महाघोटाले की पूरी कहानी बयां कर…
कोरबा / बिलासपुर / नई दिल्ली (सलवा जुडूम मीडिया) देश के कोयला सेक्टर से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जो प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक को हिला कर रख देगी। कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी South Eastern Coalfields Limited के बिलासपुर मुख्यालय और कोरबा क्षेत्र में ₹3,36,78,21,990.88 (3 अरब 36 करोड़ से अधिक) के संगठित वित्तीय अपराध और देश के राजस्व की डकैती का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। एक जागरूक आरटीआई कार्यकर्ता और पत्रकार जितेंद्र कुमार साहू ने सीधे भारत के प्रधान न्यायाधीश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय को…
जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) जांजगीर-चांपा परिवार परामर्श केंद्र जैसी संवेदनशील संस्था में नियुक्ति को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। सामाजिक स्तर पर यह सवाल उठाया जा रहा है कि ऐसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी किसी व्यक्ति को सौंपने से पहले उसके अनुभव, सामाजिक कार्य, परामर्श क्षमता और चयन प्रक्रिया का समुचित मूल्यांकन किया गया था या नहीं। कोसमंदा निवासी मुस्कान प्रधान उस समय चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने कथित रूप से नशे की हालत में पहुंचे दूल्हे से विवाह करने से इनकार कर दिया था। इस घटना को महिला आत्मसम्मान और नशामुक्त समाज के संदेश के रूप…
रायपुर/दुर्ग (सलवा जुडुम मीडिया) छत्तीसगढ़ की माटी की सोंधी खुशबू को अपने अद्भुत पंडवानी गायन के माध्यम से विश्व स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने वाली, लोक कला, लोक गाथा और लोक संस्कृति की सशक्त पर्याय पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। उनके निधन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व प्रख्यात फिल्म राइटर गिरधारी यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि तीजन बाई का देहावसान छत्तीसगढ़ी बोली, भाखा और लोक कला के क्षेत्र के लिए एक ऐसी…
चांपा (सलवा जुडुम मीडिया) सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर बेबाकी से आवाज उठाने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गिरधारी यादव ने चांपा क्षेत्र के एकमात्र प्रमुख पर्यटक स्थल हनुमान धारा का निरीक्षण किया। प्रातः भ्रमण के दौरान हनुमान धारा पहुंचे प्रदेश सचिव ने वहां मौजूद योग समिति के सदस्यों से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और निर्माण कार्यों पर चर्चा की। कैंटीन के स्थान को लेकर योग समिति ने जताया विरोध मुलाकात के दौरान योग समिति के सदस्यों ने गिरधारी यादव को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सदस्यों ने बताया कि योग समिति के चबूतरे के…
