जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) साइबर थाना जांजगीर-चांपा पुलिस ने देशभर में साइबर ठगी के लिए उपयोग किए जा रहे म्यूल अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी 10 से 15 हजार रुपये के कमीशन के लालच में अपने नाम से बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे। पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग ट्रांजेक्शन और समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर जांच की गई। जांच में पता चला कि कर्नाटक…
Author: Bhupendra Dewangan CG CHIF REPORTER
चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) भारतीय जनता पार्टी की नेत्री एवं भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रबंधन समिति की सदस्य इंजी. श्री मति मंजूषा पाटले ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित चांपा जंक्शन के लोकार्पण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार, छत्तीसगढ़ राज्य सरकार, क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े तथा कार्यक्रम में शामिल केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चांपा जंक्शन का कायाकल्प जांजगीर-चांपा जिले के विकास के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होने वाली उपलब्धि है। इंजी. श्री मति मंजूषा पाटले ने कहा कि चांपा जंक्शन का आधुनिकीकरण केवल…
चांपा (सलवा जुडुम मीडिया) पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा मटका के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना और चांपा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह त्वरित कार्रवाई की। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और नगदी रकम जब्त की गई है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चांपा क्षेत्र में एक व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से अंकों पर रुपयों-पैसों का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संजय नगर वार्ड के पास घेराबंदी की। वहां…
जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) जिले के राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए कलेक्टर ने तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक आधार पर जारी इस आदेश में 11 अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। माना जा रहा है कि इस फेरबदल का उद्देश्य राजस्व कार्यों में तेजी लाना और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार नवागढ़ श्रीमती आराधना प्रधान को अतिरिक्त तहसीलदार बलौदा पदस्थ किया गया है। वहीं राजकुमार मरावी को जांजगीर से चांपा तहसीलदार बनाया गया है।…
जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) जांजगीर द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने हत्या के एक चर्चित मामले में दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और ₹5,000-₹5,000 अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम भोथिया का है, जहां पुरानी रंजिश के चलते युवक की लोहे के रॉड और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। अभियोजन के अनुसार, 10 मई 2025 को हुई इस घटना में आरोपियों ने देवी प्रसाद कश्यप पर जानलेवा हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच पूरी कर न्यायालय में चालान पेश किया। सुनवाई के…
चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) नगर के समीप घाटोली चौक के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों मृतक कमरीद गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी…
कोरबा (सलवा जुडूम मीडिया) जनपद पंचायत कोरबा में प्रशासनिक शुचिता को तार-तार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ पदस्थ सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी शेरसिंह डडसेना की अनुकंपा नियुक्ति पूरी तरह फर्जीवाड़े और संशय के घेरे में है। आरोपी अधिकारी पिछले 25 वर्षों से बिना किसी वैध रिकॉर्ड के सरकारी खजाने को चूना लगा रहा है। डडसेना की व्यक्तिगत नस्ती फाइल में अनुकंपा नियुक्ति का मूल आदेश मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र और अनिवार्य गोदनामा जैसे बुनियादी कागज गायब हैं। बिलासपुर संयुक्त संचालक कार्यालय ने लिखित में साफ कर दिया है कि उनके रिकॉर्ड…
कोरबा (सलवा जुडूम मीडिया) सरकारी विभागों में पारदर्शिता लाने के लिए बने सूचना का अधिकार अधिनियम RTI को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड DSPM कोरबा पूर्व के अधिकारी ठेंगा दिखा रहे हैं। जन सूचना अधिकारी विनय सोनी कार्यपालन अभियंता और प्रथम अपीलीय अधिकारी के.एल. देवांगन अधीक्षण अभियंता की लापरवाही के चलते अब यह मामला राज्य सूचना आयोग रायपुर पहुंच गया है। क्या है पूरा मामला? करोड़ों का टेंडर, को लेकर जानकारी छुपाया जा रहा है l आरटीआई कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार साहू ने फ्लाई ऐश परिवहन से जुड़ी कंपनियों मेसर्स हेम्स कॉर्पोरेशन सर्विसेज इंडिया लिमिटेड और मेसर्स मधुसूदन अग्रवाल प्रोजेक्ट…
कोरबा (सलवा जुडूम मीडिया) विज्ञान कहता है कि एक इंसान एक ही समय पर दो अलग-अलग जगहों पर नहीं हो सकता लेकिन कोरबा के शिक्षा विभाग में यह चमत्कार पिछले 18 साल से कागजों पर चल रहा है। कोरबा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोरकोमा में पदस्थ शिक्षिका रामकुमारी साहू पर फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी हथियाने और सरकारी खजाने को करोड़ों का चूना लगाने का बेहद संगीन मामला सामने आया है। आरटीआई कार्यकर्ता और पत्रकार जितेंद्र कुमार साहू द्वारा कलेक्टर जनदर्शन और सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपे गए सरकारी दस्तावेज इस महाघोटाले की पूरी कहानी बयां कर…
कोरबा / बिलासपुर / नई दिल्ली (सलवा जुडूम मीडिया) देश के कोयला सेक्टर से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जो प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक को हिला कर रख देगी। कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी South Eastern Coalfields Limited के बिलासपुर मुख्यालय और कोरबा क्षेत्र में ₹3,36,78,21,990.88 (3 अरब 36 करोड़ से अधिक) के संगठित वित्तीय अपराध और देश के राजस्व की डकैती का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। एक जागरूक आरटीआई कार्यकर्ता और पत्रकार जितेंद्र कुमार साहू ने सीधे भारत के प्रधान न्यायाधीश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय को…

