जांजगीर-चांपा, (सलवा जुडूम मीडिया) 20 सितम्बर 2026 माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के विजन को नई ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से युवाओं को नशामुक्ति, जागरूकता एवं युवा नेतृत्व के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में मेरा युवा भारत (MY Bharat), जांजगीर-चांपा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शासकीय आत्मानंद स्कूल नंबर 2 खोखरा एवं सामुदायिक भवन सिवनी चांपा व संस्कृति भवन जांजगीर में नशामुक्ति जागरूकता एवं संकल्प एवं स्लोगन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सतरूपा तारम (उप पुलिस अधीक्षक) विधायक प्रतिनिधि राघवेंद्र नामदेव श्रीमती सत्यलता आनंद मीरी (अध्यक्ष, जिला पंचायत) श्रीमती कृष्ण कुमारी सिदार -ग्राम सरपंच उपस्थित रहे। श्रीमती सत्यलता आनंद मीरी ने समाज को नशा मुक्त बनाने तथा खिलाड़ियों को अच्छे खान-पान व पोषण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं द्वारा ‘संकल्प चक्र’ का निर्माण कर सामूहिक रूप से नशामुक्ति का संकल्प लिया गया। युवाओं ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, समाज एवं समुदाय में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली। सुश्री प्रतिष्ठा माथुर (जिला युवा अधिकारी) कार्यक्रम की अध्यक्षता की और सभी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा नशे के विरुद्ध सामाजिक जागरूकता का वाहक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

यह पहल राष्ट्रीय संकल्प समारोह से प्रेरित राष्ट्रव्यापी 100 सप्ताह के नशामुक्ति, जागरूकता एवं युवा नेतृत्व अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि जब युवा नशामुक्त होगा, तभी भारत सशक्त होगा; और जब भारत सशक्त होगा, तब विकसित भारत का सपना साकार होगा।

मेरा युवा भारत, जांजगीर चांपा द्वारा जिले के युवाओं से #NashaMuktYuva अभियान से जुड़कर नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।





