जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) आरोपियों के कब्जे से की 3 नग धारदार हथियार बरामद, आरोपियों के विरुद्ध धारा आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।
गिरफ्तार आरोपी अरुण सहिस पिता कन्हैया लाल सहिस उम्र 22 वर्ष निवासी खिरसाली पारा वार्ड नंबर 11 चांपा, राजा नेताम पिता लक्ष्मण नेताम उम्र 26 वर्ष निवासी खिरसाली पारा वार्ड नंबर 11 चांपा, संतोष यादव पिता खोल बडा यादव उम्र 36 वर्ष निवासी खिरसाली पारा वार्ड नंबर 11 चांपा।

जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के द्वारा त्योहार के मद्देनजर असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, एसडीओपी चापा श्री यदुमणी सिदार के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना चाम्पा से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर बैरियर चौक सदर बाजार रोड के अलग-अलग स्थान से 3 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 3 नग धारदार हथियार जप्त किया गया, सभी आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक आर्म्स एक्ट की कार्यवाही किया गया एवं सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


