जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) नवागढ़ थाना अंतर्गत आने वाले भाटापारा में आत्मानंद स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक की हृदयाघात से मौत हो गई है । नवागढ़ थाना प्रभारी कमलेश शेन्डे ने बताया कि मनीष दिनकर पिता बालाराम दिनकर उम्र 21 साल आत्मानंद स्कूल में प्राइवेट शिक्षक के तौर पर पढा रहा था। उसे आत्मानंद स्कूल में पढ़ाते हुए चार माह हुआ और वह भाटापारा में किराए के मकान में रहता है, आज सुबह जब वह स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहा था तभी उसे हृदयाघात का दौरा पड़ा और थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई । सुबह जब मनीष दिनकर स्कूल नही गया तो आस पास के रहने वाले लोगों ने उसके घर में जाकर देखा तो वह जमीन पर गिरा पड़ा हुआ मिला वहां के लोगों ने इसकी सूचना नवागढ़ थाना को दी गई, इस पर नवागढ़ थाना प्रभारी कमलेश शेन्डे की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर शव की बारीकी से जांच की तो उन्हें मृतक के शरीर में कोई चोट के निशान नहीं है, मृतक का हाथ सीने पर था जिससे अनुमान है कि मृतक की मौत हृदयाघात से हुई होंगी। उन्होंने फोरेंसिक टीम को भी बुलवाया गया है जिससे किसी तरह की आशंका पर पूर्ण रूप से जांच की जा सके । फोरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ भेजा गया है । मृतक सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र का बताया जा रहा है ।




