चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) आरोपी एजेंट के द्वारा खाता धारकों से मासिक किस्त जमा करने एक करोड़ से ऊपर की राशि लेकर खातों में रकम जमा नहीं कर खातों में फर्जी एंट्री दिखाकर की गई धोखाधड़ी, आरोपी एजेंट की कब्जे से पोस्ट ऑफिस की नकली सील सहित 150 से ज्यादा खाता किया गया जप्त, जिले के पुलिस अधीक्षक के द्वारा आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिये गये निर्देश।

प्रार्थी राजकुमार देवांगन निवासी चरण नगर चापा ने दिनांक 16-12-25 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वर्ष 2018 से पोस्ट ऑफिस चापा में दो खाता खुलवाया था जिसकी मासिक किस्त ₹1500 पोस्ट ऑफिस के एजेंट दीपक कुमार देवांगन के माध्यम से जमा करता था प्रार्थी के द्वारा अपने दोनों खातों में कुल 66000 रुपए जमा करने दिया गया था जिसमें केवल 6900 रुपए को आरोपी एजेंट दीपक कुमार देवांगन के द्वारा उसके खाते में जमा किया गया शेष 59100 को जमा ना कर केवल उसके खातों में फर्जी एंट्री करके तथा हस्ताक्षर और पोस्ट ऑफिस का फर्जी सील लगाकर धोखाधड़ी किया गया। इसी तरह आरोपी एजेंट दीपक देवांगन के द्वारा लगभग 200 खाता धारकों के साथ उनकी मासिक किस्त लेकर विगत पांच वर्षों से लगभग 1 करोड़ से अधिक राशि का धोखाधड़ी किया गया, प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल आरोपी एजेंट दीपक कुमार देवांगन के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिस पर अधिकारियों द्वारा थाना चापा एवं साइबर सेल से एक संयुक्त टीम बनाकर आरोपी की धरपकड़ हेतु लगाया गया, पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य तथा मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी एजेंट दीपक कुमार देवांगन को पकड़ा गया, पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने प्रार्थी राजकुमार देवांगन के साथ- साथ पोस्ट ऑफिस के लगभग 200 खाता धारकों से एक करोड़ से ज्यादा की रकम की धोखाधड़ी का अपराध घटित करना स्वीकार किया तथा धोखाधड़ी से प्राप्त रकम को ऑनलाइन बेटिंग एप के माध्यम से हारना बताया गया, प्रार्थी के कब्जे से 1 नग मोबाइल, 2 नग फर्जी सिम, 4 नग बैंक खाता, लगभग 150 पोस्ट ऑफिस का खाता, एजेंट का लाइसेंस सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जप्त किया गया, आरोपी के द्वारा अपराध घटित करना पाए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


